लाइव न्यूज़ :

मैं इतना ही कह सकता हूं कि पुराना युजी वापिस आ गया है, चहल ने आईपीएल से पहले कहा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 12:19 IST

Open in App

दुबई, 16 सितंबर भारत की टी20 विश्व कप में जगह नहीं बना सके लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने गुरूवार को कहा कि इस साल आईपीएल के दूसरे चरण में वह पहले की तरह चतुर और विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ अभ्यास सत्र में चहल ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंदों का सामना भी किया ।

टीम के साथ पहले अभ्यास सत्र के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ अच्छा लग रहा है । मैं अपनी गेंदबाजी से खुश हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब आपको पता है कि अंकतालिका में आपकी स्थिति अच्छी है तो मनोबल बढा हुआ रहता है । लंबे समय बाद अच्छी गेंदबाजी करने से खुशी होती है । मैं इतना ही कह सकता हूं कि पुराना युजी लौट आया है ।’’

कोरोना महामारी के कारण मई में बीच में रोका गया आईपीएल रविवार से यूएई में फिर शुरू होगा । चहल उन खिलाड़ियों में से होंगे जो भारतीय टीम में जगह वापिस पाने की कोशिश करेंगे । भारत में आईपीएल के पहले सत्र में वह नाकाम रहे थे और सात मैचों में चार विकेट लिये थे ।

मुख्य कोच माइक हेसन ने सत्र की रणनीति के बारे में कहा ,‘‘ अभ्यास की बात करें तो सभी को अपनी भूमिका पता है । हमने बैठकों में इस पर बात की है इसलिये नेट पर सभी को पता है किससे क्या उम्मीद है ।’’

आरसीबी फिलहाल सात में से पांच मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!