लाइव न्यूज़ :

यूएस ओपन में तूफानी सर्विस की मल्लिका बनी एलिसिया पार्क्स

By भाषा | Updated: August 31, 2021 08:48 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 31 अगस्त (एपी) अमेरिका की 20 वर्षीय एलिसिया पार्क्स भले ही पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पायी लेकिन अपनी तूफानी सर्विस के कारण वह यूएस ओपन की रिकार्ड पुस्तिका में अपना नाम दर्ज करा गयी।पार्क्स ने फ्लाशिंग मीडोज के कोर्ट नंबर 13 पर ओल्गा डानिलोविच के खिलाफ पहले दौर के मैच के दौरान 129 मील प्रति घंटे की रफ्तार से सर्विस की। इस तरह से उन्होंने सबसे तेज सर्विस करने के वीनस विलियम्स के 14 साल पहले बनाये गये रिकार्ड की बराबरी की। डानिलोविच ने यह मैच 6-3, 7-5 से जीता।अटलांटा की रहने वाली और छह फुट एक इंच लंबी पार्क्स के करियर का किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में यह पहला मैच था। वीनस ने 2007 में यूएस ओपन के पहले दौर के मैच के दौरान सबसे तेज सर्विस का रिकार्ड बनाया था। वह यहां दो बार चैंपियन रह चुकी हैं लेकिन पांव की चोट के कारण इस बार हिस्सा नहीं ले रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!