लाइव न्यूज़ :

अकरम ने कराची किंग्स के पीएसएल खिताब को डीन जोन्स को समर्पित किया

By भाषा | Updated: November 18, 2020 16:30 IST

Open in App

कराची, 18 नवंबर कराची किंग्स के मुख्य कोच वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में अपनी टीम की पहली खिताबी जीत को दिवंगत डीन जोन्स को समर्पित किया है जिनका पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जोन्स पीएसएल 2020 से पहले कराची किंग्स से मुख्य कोच के रूप में जुड़े थे और फरवरी-मार्च में लीग मैचों के दौरान मौजूद थे लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण को स्थगित कर दिया गया।

आईपीएल के दौरान मुंबई में जोन्स के निधन के बाद अकरम कोच के रूप में कराची किंग्स टीम से जुड़े।

अकरम ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘यह ऐसा साल है जिसे मैं लंबे समय तक नहीं भूल सकता। यह मेरे लिए दुख और खुशी दोनों लेकर आया। कल रात डीनो (डीन जोन्स) की बेहद कमी खली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डीनो कराची किंग्स और पीएसएल का अभिन्न हिस्सा था। मुझे मुख्य कोच का पद संभालना पड़ा लेकिन मैं उसके जज्बे और प्रतिबद्धता की जगह कभी नहीं ले सकता।’’

कराची किंग्स ने मंगलवार को फाइनल में लाहौर कलंदर्स को पांच विकेट से हराकर पहली बार पीएसएल खिताब जीता।

कप्तान इमाद वसीम और टीम के सदस्य बाबर आजम ने भी पीसएल की खिताबी जीत जोन्स को समर्पित कहा कि यह उन्हें उनकी सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!