लाइव न्यूज़ :

पहले ‘डब्ल्यूबीसी इंडिया’ खिताब के लिये भिड़ेंगे आकाशदीप और सबारी जे

By भाषा | Updated: December 4, 2021 15:00 IST

Open in App

हैदराबाद, चार दिसंबर भारतीय मुक्केबाज आकाशदीप सिंह और सबारी जे रविवार को यहां पहली विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) भारत वेल्टरवेट खिताब के लिये एक दूसरे के सामने होंगे जो देश के पेशेवर मुक्केबाजी सर्किट के लिये बड़ी उपलब्धि होगी।

पटियाला में जन्में आकाशदीप दोनों में ज्यादा अनुभवी हैं जो नौ मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं चेन्नई में जन्में सबारी सर्किट में अभी तक पांच बार ही खेले हैं।

इस मुकाबले को ‘हैल्स बे’ का नाम दिया गया है जिसमें ‘डब्ल्यूबीसी एशिया’ रजत पदक मुकाबला भी होगा और इसके अलावा यहां गाचीबावली स्टेडियम में विभिन्न वजन वर्गों के चार अन्य मुकाबले भी खेले जायेंगे जिन्हें भारतीय मुक्केबाजी परिषद से मंजूरी मिल चुकी है।

भारतीय मुक्केबाजी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर पीकेएम राजा ने कहा, ‘‘दोनों मुक्केबाज पिछले दो वर्षों से पेशेवर सर्किट में हिस्सा ले रहे हैं और दोनों ने अपार क्षमता दिखायी है। यह उनके वजन वर्ग का पहला खिताबी मुकाबला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!