लाइव न्यूज़ :

आईलीग में आइजोल एफसी का सामना नेरोका एफसी से

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:20 IST

Open in App

कोलकाता, 29 जनवरी पूर्व चैंपियन आइजोल एफसी आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को यहां नेरोका एफसी से भिड़ेगा तो दोनों ही टीमें जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने का प्रयास करेंगी।

दोनों टीमें चार-चार अंक के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर चल रही हैं। मोहन बागान ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम दूसरे या तीसरे स्थान पर पहुंच सकती है। तीन टीमें अभी छह-छह अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

आइजोल ने पिछले मैच में इंडियन एरोज के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि नेरोका को गोकुलम केरल एफसी के खिालफ 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। दोनों ही टीमें अब कल होने वाले मुकाबले में जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष हाफ में जगह बनाने का प्रयास करेंगी।

नेरोका एफसी की डिफेंस की खामियों का गोकुलम केरल एफसी ने पूरा फायदा उठाया और टीम के कोच गिफ्ट रेखान अपनी रक्षा पंक्ति में सुधार चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी रक्षा पंक्ति को मजबूत करना होगा। हम आइजोल एफसी के खिलाफ रक्षा पंक्ति की कमजोरी के साथ नहीं उतर सकते क्योंकि अपने खेलने की शैली के साथ वे हमारे ऊपर हावी हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!