लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्य तोमर का थ्री पोजिशन में शानदार लय जारी

By भाषा | Updated: May 29, 2021 22:29 IST

Open in App

ओसियेक (क्रोएशिया), 29 मई युवा निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरूषों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन (थ्रीपी) में शानदार लय जारी रखते हुए यूरोपीय चैम्पियनशिप के न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) वर्ग में शनिवार को 1172 अंक बनाये।

नयी दिल्ली विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता 20 साल के इस निशानेबाज ने एमक्यूएस में तीसरा स्थान हासिल किया।

पुरुषों के थ्रीपी में नियमित निशानेबाजी में सुबह के सत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ऐश्वर्य 11 खिलाड़ियों के एमक्यूएस वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे। नियमित क्वालीफिकेशन में इस स्कोर के साथ वह 23वें स्थान पर होते।

विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता संजीव राजपूत ने नीलिंग, स्टैंडिंग और प्रोन के तीनों सीरीज के बाद आठवें स्थान पर रहे।

दोनों भारतीय निशानेबाजों ने पहले दो दौर में नीलिंग और प्रोन में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन स्टैंडिंग में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

ऐश्वर्य ने नीलिंग में पूरे 100 अंक हासिल किये जबकि दो दौर के दोनों निशानेबाजों (40 निशानों के बाद) के 391 अंक थे।

स्टैंडिंग में ऐश्वर्य ने 400 में से 385 जबकि राजपूत ने 379 अंक बनाये।

ईरान के नौरिया नोरोजियान एमक्यूएस में 1174 अंक के साथ शीर्ष पर रहे जबकि इटली के सिमोन वीथलेर 1173 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

भारत के पिस्टल और राइफल निशानेबाजों का 13 सदस्यीय दल ओलंपिक की तैयारी के लिए क्रोएशिया के प्रशिक्षण और प्रतियोगिता यात्रा पर हैं। टीम यहां से सीधे ओलंपिक के लिए तोक्यो जाएगी।

ऐश्वर्य और राजपूत दोनों 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में टीम का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!