लाइव न्यूज़ :

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में सातवें स्थान पर रहे ऐश्वर्य, महिला टीम नहीं कर पायी क्वालीफाई

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:53 IST

Open in App

ओसियेक (क्रोएशिया), 24 जून भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में गुरुवार को यहां पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहे लेकिन महिला निशानेबाज क्वालीफाईंग दौर से ही बाहर हो गयी।

बीस वर्षीय ऐश्वर्य ने क्वालीफाईंग दौर में 628 का स्कोर बनाया। उन्होंने फाइनल में बाहर होने से पहले 143.9 अंक बनाये। भारत के दो अन्य निशानेबाज दीपक कुमार (626) और दिव्यांश सिंह पंवार (624.7) क्वालीफाईंग दौर में क्रमश: 14वें और 27वें स्थान पर रहने के कारण फाइनल में जगह नहीं बना पाये।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी भारतीयों को निराशा ही हाथ लगी तथा अंजुम मोदगिल, अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वलारिवान फाइनल में जगह बनाने में असफल रही।

भारत के ये सभी छह निशानेबाज तोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे।

अपूर्वी ने भारत की तीनों में खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह 624.2 अंक लेकर 24वें स्थान पर रही। अंजुम 622.3 अंक के साथ 42वें स्थान पर रही जबकि इलावेनिल ने 621.2 अंक बनाये और उन पर सही स्कोर किये गये शॉट पर विरोध जताने के लिये दो अंकों की पेनल्टी भी लगी।

जूनियर विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता इलावेनिल ने शुरू में 623.2 अंक बनाये थे और वह 35वें स्थान पर थी लेकिन दो अंक की पेनल्टी लगने के कारण वह 55वें स्थान पर खिसक गयी।

आईएसएसएफ के नियमों के अनुसार यदि परिणाम, टाइमिंग और स्कोरिंग (आरटीएस) ज्यूरी को लगता है कि जिस शॉट के लिये विरोध जताया गया है उसकी स्कोरिंग सही की गयी थी तो फिर निशानेबाज पर दो अंक की पेनल्टी लगती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!