लाइव न्यूज़ :

एआईएफएफ ने मुंबई सिटी के ह्यूगो बोमस को कारण बताओ नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एफसी गोवा के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में अधिकारियों के प्रति ‘आक्रामक और अभद्र’ भाषा के इस्तेमाल के लिए मुंबई सिटी एफसी के ह्यूगो बोमस को गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

बेम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में आठ फरवरी को हुए मैच के दौरान यह घटना हुई थी। यह मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा था।

आईएसएल ने बयान में कहा, ‘‘उस मैच में बोमस को खेल दोबारा शुरू करने में विलंब के लिए इंजरी टाइम के पांचवें मिनट में सत्र का चौथा पीला कार्ड दिखाया गया था। इसके एक मिनट बाद मैच के लिए नियुक्त किए गए मैच अधिकारियों के प्रति आक्रामक और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए उन्हें लाल कार्ड दिखाया गया। ’’

बयान के अनुसार, ‘‘लीग के नियमों के अनुसार चार पीले कार्ड के लिए बोमस को स्वत: ही दो मैचों के निलंबन का सामना करना पड़ेगा। वह मुंबई सिटी के कम से कम बेंगलुरू एफसी और जमशेदपुर एफसी के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबलों में चयन के पात्र नहीं होंगे।’’ मैच रैफरी की रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद मोरक्को के इस खिलाड़ी को समिति ने तलब किया और कारण पूछा कि उन्हें अतिरिक्त सजा क्यों नहीं दी जाए।

बोमस को जवाब देने के लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे तक का समय दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवनडे टीम से ऋषभ पंत को बाहर करने की तैयारी में अजित अगरकर और गौतम गंभीर, रिपोर्ट में सामने आया रिप्लेसमेंट

भारतगाजियाबाद में ओले, दिल्ली में बारिश, दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

भारतपहले सिलेंडर नहीं, डंडे मिलते थे!, योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!