लाइव न्यूज़ :

अगले साल कई अंतरराष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा एआईसीएफ

By भाषा | Updated: December 6, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने 2022 के लिए व्यस्त कैलेंडर की घोषणा की है जिसमें देश भर में 13 अंतरराष्ट्रीय ओपन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

साल की शुरुआत यहां आईजीआई स्टेडियम में एमपीएल राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप (अंडर-20) से होगा जबकि अहमदाबाद 23 फरवरी से दो मार्च तक अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय ओपन के रूप में पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

एआईसीएफ के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पहली बार सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एमपीएल के रूप में हमारे पास प्रायोजक होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी और हमारे अन्य प्रयासों की बदौलत हम प्रत्येक टूर्नामेंट में आकर्षक इनामी राशि की पेशकश करेंगे।’’

राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप का आयोजन नौ से 19 फरवरी तक होगा जबकि राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप नौ से 21 फरवरी तक खेली जाएगी। ये दोनों प्रतियोगिताएं क्रमश: आंध्र प्रदेश के भीमावरम और कानपुर में होंगी।

विज्ञप्ति के अनुसार 2022 में होने वाली सभी बड़ी विश्व चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन इन प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन पुणे (चार से 11 मार्च), गुवाहाटी (13 से 20 मार्च), दिल्ली (22 से 29 मार्च), कोलकाता (21 से 29 मई), ओडिशा (31 मई से आठ जून), विशाखापत्तनम (10 से 18 जून), बेंगलुरू (20 से 28 जून), पंजाब (22 से 30 अगस्त), बीकानेर (एक से नौ सितंबर), इंदौर (11 से 19 सितंबर), छत्तीसगढ़ (21 से 29 सितंबर) और उत्तर प्रदेश (एक से नौ अक्टूबर) में होगा।

एआईएफएफ ने देश भर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के प्रायोजन के लिए हाल में गेमिंग कंपनी एमपीएल के साथ करार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!