लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:56 IST

Open in App

एडीलेड, 17 दिसंबर मार्नस लाबुशेन की रिकॉर्ड शतकीय पारी के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ के 93 रन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने यहां दूसरे एशेज टेस्ट मैच में शुक्रवार नौ विकेट पर 473 रन पर पारी घोषित करने के बाद इंग्लैंड के दो विकेट झटक कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

लाबुशेन ने 103 रन की पारी खेली जो दिन-रात्रि टेस्ट में उनका तीसरा शतक है। वह ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

आकाशीय बिजली कड़कने के कारण खेल को जल्दी रोकना पड़ा। इंग्लैंड ने 8.4 ओवर में दो विकेट पर 17 रन बनाये है। टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 456 रन पीछे है।

पदार्पण कर रहे माइकल नासेर ने अपनी दूसरी गेंद पर हसीब हमीद (छह) को मिशेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। इससे पहले स्टार्क ने रोरी बर्न्स (चार) को स्लिप में कैच कराया था।

चाय के विश्राम के समय ऑस्ट्रेलिया ने 390 रन पर अपना सातवां विकेट गवां दिया था लेकिन स्टार्क (नाबाद 39) और नासेर (35) ने आठवें विकेट के लिए तेजी से 58 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 450 रन के करीब पहुंचाया।

क्रिस वोक्स (103 रन पर एक विकेट) की गेंद पर झाय रिचर्डसन (नौ) के आउट होते ही स्मिथ ने पारी घोषित कर दी।

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 221 रन से की उस समय लाबुशेन 95 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

दिन का शुरुआती 40 मिनट काफी नाटकीय रहा जहां गेंद और बल्ले के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला। लाबुशेन ने जिम्मी एंडरसन (58 रन पर दो विकेट) की गेंद को थर्ड मैन के पास बाउंड्री के पार भेज कर टेस्ट करियर का छठा और एशेज का पहला शतक पूरा किया।

इसके कुछ देर बाद ही वह ओली रोबिनसन (45 रन पर एक विकेट) की गेंद पर कैच आउट हो गये लेकिन रीप्ले में नो बॉल की पुष्टि होने के बाद उन्हें जीवनदान मिल गया। वह हालांकि इसका फायदा उठाने में विफल रहे और अपनी पारी के 400वें मिनट में इसी गेंदबाज की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये।

लाबुशेन ने इस दौरान टेस्ट में 2000 रन पूरे किये। उन्होंने इस उपलब्धि को महज 34 पारी में पूरा किया। डॉन ब्रैडमैन (22), जॉर्ज हेडली (32), हर्बर्ट सटक्लिफ (33) और माइक हसी (33) ने ही इस से कम पारियों में इस कारनामे को किया है।

लाबुशेन ने एडीलेड ओवल में लगातार तीन डे-नाइट टेस्ट में शतक बनाए हैं, जहां उनका औसत लगभग 100 है।

स्मिथ और विकेटकीपर एलेक्स कैरी (51) ने छठे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की लेकिन एंडरसन ने दोनों को चलता किया।

 ऑस्ट्रेलिया अपना नौवां दिन-रात्रि मैच खेल रहा है, और पिछले सभी आठ मैच अपने घर में ही जीते हैं।

पहले टेस्ट शतक बनाने वाले ट्रेविस हेड इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (72 रन पर एक विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गये। उन्होंने 18 रन बनाये। कैमरून ग्रीन (दो) को बेन स्टोक्स (113 रन पर तीन विकेट) ने बोल्ड किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!