लाइव न्यूज़ :

पैरालंपिक में प्रवीण के पदक जीतने के बाद जेवर में जश्न का माहौल

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:37 IST

Open in App

पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार के गृहनगर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में जश्न का माहौल है।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के गोविंदगढ़ गांव के रहने वाले 18 वर्षीय प्रवीण ने  2.07 मीटर का नया एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए तोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64/टी44 स्पर्धा में शुक्रवार को रजत पदक जीता। उनके बचपन के स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा कि यह लड़का हमेशा एक ‘चमकते हुए सितारे’ की तरह रहा है।प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हमें पता था कि वह जेवर और भारत का नाम रोशन करेगा। हमें स्वर्ण पदक की उम्मीद थी लेकिन उनका रजत उतना ही अच्छा है। आज वह जेवर के बेटे से भारत के बेटे बन गए हैं।’’स्कूल के निदेशक हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि विश्व मंच पर उनके छात्र की जीत ने साबित कर दिया है कि अगर प्रतिभा होगी तो सफलता अपना रास्ता ढूंढ ही लेगी।शर्मा ने कहा, ‘‘ उन्होंने साबित कर दिया है कि प्रतिभा अंततः अपना रास्ता खोज लेती है। हमें बस युवाओं को उनके रास्ते पर चलने देना चाहिए और उनकी प्रतिभा को पहचानना चाहिये।’’उनके स्कूल के शिक्षक नौशाद सैफी, फरीद आलम, के पी सिंह, धीरज सिंह और शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने भी प्रवीण के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की।प्रवीण की शानदार प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं बड़े पैमाने पर आगे आ रही हैं।उन्होंने कहा, ‘‘हम उनका भव्य स्वागत करेंगे। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले दिनों में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का विकास सुनिश्चित करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

भारतNoida International Airport: पीएम मोदी आज करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, नोएडा की कई सड़कों पर आज रात 11 बजे तक आवाजाही बंद

क्रिकेटICC Women's T20I ranking: भारतीय स्टार दीप्ति शर्मा ने आईसीसी T20I बॉलिंग रैंकिंग में टॉप स्थान गंवाया

क्रिकेटIND Vs SL 3rd T20I: वर्ल्ड नंबर 1 दीप्ति शर्मा महिला T20I के शिखर पर पहुंचीं, भारत की स्टार खिलाड़ी ने बनाया दुर्लभ रिकॉर्ड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!