लाइव न्यूज़ :

एएफसी महिला एशियाई कप की ‘टैगलाइन’ ‘अवर गोल फॉर ऑल’ का अनावरण

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) और स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने 20 जनवरी से छह फरवरी तक भारत में होने वाले 2022 महिला एशियाई कप की आधिकारिक टैगलाइन (आदर्श वाक्य) के रूप में ‘अवर गोल फॉर ऑल (सबके लिए हमारा लक्ष्य)’ का अनावरण किया।

टूर्नामेंट के शुरू होने में 100 दिनों की उलटी गिनती के अवसर पर ‘टैगलाइन’ का अनावरण किया गया था जिसमें महाद्वीप की शीर्ष 12 टीमें अगले साल नवी मुंबई, मुंबई और पुणे में प्रतिष्ठित खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।

एएफसी के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ ‘भारत 2022’ पूरे महाद्वीप में महिलाओं के खेल का एक और शानदार उत्सव होने का वादा करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘अवर गोल फॉर ऑल’, एक विश्व स्तरीय स्पर्धा के साथ महिला फुटबॉल में एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए एशियाई फुटबॉल परिवार की एकता और सामूहिक प्रयास को प्रदर्शित करता है, जो आने वाले कई वर्षों के लिए महिलाओं के खेल में एक विरासत बनेगा।’’

इस मौके पर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष और एलओसी के प्रमुख, प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘‘एएफसी महिला एशियाई कप भारत 2022 पूरे महाद्वीप में हर महिला और फुटबॉल प्रशंसकों के लिए है। यह सभी हितधारकों के एकीकृत प्रयासों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए एकजुट है। महिला फ़ुटबॉल नये आयाम को हासिल करती रहेगी।’’

इस सत्र में पिछले सत्र से चार अधिक टीमें भाग लेंगी। 12 टीमों की इस प्रतियोगिता में मौजूदा चैंपियन जापान (2018) के अलावा उपविजेता ऑस्ट्रेलिया और तीसरे स्थान पर रहने वाला चीन तथा मेजबान भारत की टीमें शामिल हैं।

रोमांचक क्वालीफायर के बाद इंडोनेशिया, ईरान, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस, थाईलैंड और वियतनाम ने भी इसका टिकट कटा लिया है। इस महीने के अंत में दो और टीमें क्वालीफाई करेंगी।

एशिया कप की शीर्ष पांच टीमें फीफा महिला विश्व कप ऑस्ट्रेलिया/न्यूजीलैंड 2023 के लिए भी क्वालीफाई करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!