अदिति ड्राइव ऑन चैम्पियनशिप में संयुक्त 23वें स्थान पर रही
By भाषा | Updated: March 9, 2021 21:21 IST2021-03-09T21:21:41+5:302021-03-09T21:21:41+5:30

अदिति ड्राइव ऑन चैम्पियनशिप में संयुक्त 23वें स्थान पर रही
ओकाला (फ्लोरिडा), नौ मार्च भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां ड्राइव ऑन चैम्पियनशिप के चौथे दौर में इवन पार 72 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर रही।
अदिति ने 2021 के अपने दूसरे टूर्नामेंट के चारों दौर में 72-73-70-72 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर एक अंडर 287 का रहा।
अमेरिका की ऑस्टिन अर्नस्ट (दो अंडर 70) कुल 15 अंडर 273 के स्कोर के साथ विजेता बनीं। उन्होंने दूसरे स्थान पर रहीं जेनिफर कुपचो (दो ओवर 74) को पांच शॉट के बडे अंतर से पछाड़ा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।