लाइव न्यूज़ :

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में अभिषेक वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल, भारत को दिलाया ओलंपिक कोटा

By भाषा | Updated: April 27, 2019 20:24 IST

निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने आईएसएसएफ विश्व कप में शनिवार को 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारत के लिए पांचवा ओलंपिक कोटा हासिल किया।

Open in App

बीजिंग, 27 अप्रैल। निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में शनिवार को 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारत के लिए पांचवा ओलंपिक कोटा हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप के फाइनल में पहली बार भारत की अगुवाई कर रहे वर्मा 242.7 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे। वह क्वालीफिकेशन में 585 अंक के साथ चौथे स्थान पर थे।

आठ खिलाड़ियों के फाइनल में रूस के आर्तेम चेर्नोउसोव को 240.4 अंक के साथ रजत पदक मिला जबकि कोरिया के सेयुनंगवू हान को 220.0 अंक के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला (10 मीटर एयर राइफल महिला), सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल पुरूष) और राजस्थान के 17 वर्षीय युवा निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने 2020 तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके हैं।

वर्मा ने इससे पहले नयी दिल्ली में हुए विश्व कप में पदार्पण किया था लेकिन वह घरेलू प्रतियोगिता के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सके थे। उन्होंने एशियाई खेलों में 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। एक साल के अंदर यह उनका चौथा फाइनल और तीसरा पदक था।

शनिवार को मुकाबले में वह फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय रहे। इस स्पर्धा में शहजर रिजवी और अर्जुन सिंह क्रमश: 32वें और 54वें स्थान पर रहे। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर 14वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय रही। उन्होंने 291 अंक बनाये और विजेता से चार अंक पीछे रही। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता राही सरनोबत 288 अंक के साथ 29वें और चिंकी यादव 284 अंक के साथ 57वें स्थान पर रहीं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!