लाइव न्यूज़ :

अभिनव बिंद्रा ने जीता शूटिंग का सबसे बड़ा अवॉर्ड, ये सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय

By विनीत कुमार | Updated: November 30, 2018 18:30 IST

अभिनव बिंद्रा भारत की ओर से अब भी व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

Open in App

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनव बिंद्रा इतिहास रचते हुए निशानेबाजी की दुनाया का सबसे बड़ा सम्मान 'द ब्लू क्रॉस' अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं। यह सम्मान इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) की ओर से दिया जाता है। बिंद्रा ने म्यूनिख में अवॉर्ड हासिल करने के बाद शुक्रवार को ट्वीट किया, 'मैं आईएसएसएफ की ओर से शूटिंग का सर्वोच्च सम्मान हासिल करने के बाद बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' 

बता दें कि बिंद्रा भारत की ओर से व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं। बिंद्रा ने यह कमाल 2008 में बिजिंग में हुए ओलंपिक गेम्स में किया था। बिंद्रा ने यह मेडल 10 मीटर एयर रायफल इवेंट में जीता था। इससे पहले बिंद्रा साल 2000 में अर्जुन अवॉर्ड और फिर 2001 में राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान हासिल कर चुके हैं। साथ ही 2009 में भारत सरकार ने बिंद्रा को पद्म भूषण से नवाजा था।

ब्रिंदा साल 2016 में रियो में भी अपना दूसरा ओलंपिक मेडल जीतने से चूक गये थे। इसके बाद उन्होंने 33 साल की उम्र में खेल से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

टॅग्स :अभिनव बिंद्रानिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!