लाइव न्यूज़ :

एएआई ने तीरंदाजी विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 31, 2021 20:37 IST

Open in App

कोलकाता, 31 जनवरी भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने रविवार को कंपाउंड पुरुष और महिला तीरंदाजों के 24 सदस्यीय कोर समूह का चयन किया जो विश्व कप के पहले तीन चरण के चयन ट्रायल में हिस्सा लेगा।

दिल्ली में हुए ट्रायल के बाद इन 24 तीरंदाजों का चयन किया गया।

एएआई ने बयान में कहा, ‘‘70 कंपाउंड तीरंदाज ट्रायल के पात्र थे जिसमें पुरुष वर्ग में 695 से अधिक अंक जुटाने वाले 32 खिलाड़ी और महिला वर्ग में 680 से अधिक अंक जुटाने वाली 38 खिलाड़ी शामिल थे।’’

एएआई ने इससे पहले रिकर्व वर्ग में तोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए आठ पुरुष और आठ महिला निशानेबाजों को चुना।

पुणे के सेना खेल संस्थान में पांच से नौ मार्च तक होने वाले अंतिम चयन ट्रायल के बाद पुरुष और महिला वर्ग में तीन-तीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

रिकर्व पुरुष: अतनु दास, तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव, कपिल, जयंत तालुकदार, बी धीरज, यशदीप भोगे और सुखमनी बाबरेकर।

रिकर्व महिला: दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, एल बोम्बायला देवी, कोमलिका बारी, मधु वेदवान, संगीता, रिद्धि बारिया और टिशा संचेती।

कंपाउंड पुरुष: अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, अमन सैनी, प्रवीण कुमार, संगमप्रीत बिस्ला, एमआर भारद्वाज, ऋषभ यादव, मयंक रावत, सुखबीर सिंह, राहुल, अर्जुन कुमार और सी श्रीधर।

कम्पाउंड महिला: वी ज्योति सुरेखा, रागिनी मार्को, रेखा लांडेकर, मुस्कान किरार, प्रिया गुर्जर, स्वाति दुधवाल, तृषा देब, साची ढल्ला, अनुराधा अहिरवार, अक्षिता, अरिषा चौधरी और प्रगति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!