लाइव न्यूज़ :

उड़ान में वायरस संक्रमण के मामलों के बाद 72 टेनिस खिलाड़ी लॉकडाउन में

By भाषा | Updated: January 18, 2021 09:43 IST

Open in App

मेलबर्न, 18 जनवरी (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये खिलाड़ियों और स्टाफ को लाने वाले चार्टर्ड विमानों में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आने के बाद कुल 72 खिलाड़ियों को कड़े पृथकवास में रहना होगा ।

इसके मायने हैं कि 14 दिन तक वे होटल के अपने कमरों से नहीं निकल सकेंगे और अभ्यास भी नहीं कर पायेंगे । हलके पृथकवास में रहने वाले खिलाड़ी रोज पांच घंटे अभ्यास कर सकेंगे ।

आस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों ने रविवार की रात पुष्टि की कि दोहा से आने वाली उड़ान में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है हालांकि वह खिलाड़ियों के दल का हिस्सा नहीं था । अब बाकी सभी 58 यात्री होटल के अपने कमरों से 14 दिन तक बाहर नहीं आ पायेंगे जिनमें 25 खिलाड़ी भी शामिल हैं ।

इससे पहले 47 खिलाड़ी पहले ही कड़े पृथकवास में हैं जिनमें ग्रैंडस्लैम विजेता शामिल हैं । ये लॉस एंजिलिस और अबुधाबी से आने वाली उड़ानों में थे जिनमें पॉजिटिव मामले पाये गए ।

खिलाड़ियों ने कड़े प्रोटोकॉल पर आपत्ति भी जताई लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सभी को पहले ही जोखिम की चेतावनी दे दी गई थी । प्रोटोकॉल तोड़ने पर कड़े जुर्माने का प्रावधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!