लाइव न्यूज़ :

41 एनएसएफ को मिली मान्यता को चुनौती देती जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी विशेष पीठ :अदालत

By भाषा | Updated: November 5, 2020 13:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरूवार को कहा कि 41 राष्ट्रीय खेल महासंघों को मान्यता देने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर उसकी विशेष पीठ सुनवाई करेगी ।

वकील राहुल मेहरा की इस याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायाधीश प्रतीक जालान की पीठ सुनवाई करेगी ।

बुधवार को दायर जनहित याचिका में दावा किया गया कि भारतीय ओलंपिक संघ समेत राष्ट्रीय खेल महासंघों में कुप्रशासन को लेकर केंद्र का रवैया ‘उदासीन’ रहा है । इसमें 41 खेल संघों को मान्यता देने के फैसले को भी चुनौती दी गई है ।

मेहरा ने अदालत को बताया कि न्यायाधीश हिमा कोहली और नजमी वजीरी की एक विशेष पीठ 2010 में उनके द्वारा दाखिल संबंधित याचिका पर सुनवाई कर रही है ।

मेहरा ने कहा कि 41 राष्ट्रीय खेल महासंघों को मान्यता देने का फैसला राष्ट्रीय खेल विकास संहिता 2011 (खेल कोड) के खिलाफ है । इसमें यह भी कहा गया कि खेल कोड का उल्लंघन करने वाले एनएसएफ के खिलाफ खेल मंत्रालय कार्रवाई करने में नाकाम रहा है ।

एडवोकेट चैतन्य गुसाइ के जरिये दाखिल दलील में कहा गया कि उच्चतम न्यायालय के यह स्पष्ट करने के बाद कि कोई फैसला लेने से पहले उसे उच्च न्यायालय की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है, मंत्रालय ने 41 एनएसएफ को मान्यता दे दी ।

याचिका में इन महासंघों की मान्यता निरस्त करने और खेल कोड का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की गई है । इसमें यह भी कहा गया कि मंत्रालय को निर्देश दिये जायें कि खेल कोड के तमाम मानदंडों पर खरे उतरने पर ही महासंघों को मान्यता दी जाये।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!