लाइव न्यूज़ :

टमाटर की मंहगाई से मिलेगी राहत, नागपुर में 40 रु. किलो हुई कीमत, बारिश थमते ही हुई बंपर आवक

By आनंद शर्मा | Updated: August 12, 2023 20:52 IST

होलसेल में टमाटर का रेट शनिवार को 40 रुपए प्रति किलो पर आने से खुदरा बाजार में भी इसका रेट एरिया और क्वालिटी अनुसार 60-80 रुपए के आसपास बोला गया। यह रेट जल्द ही और कम होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्दे टमाटर अब महंगाई के इस चक्रव्यूह से बाहर आ गया है नागपुर में टमाटर का रेट होलसेल में 40 रुपए पर पहुंच गया हैशनिवार को नागपुर में टमाटर की आवक बढ़ गई

नागपुर : बीते कई दिनों से भाव खा रहा लाल टमाटर अब महंगाई के इस चक्रव्यूह से बाहर आ गया है। वह फिर से आम लोगों की थाली की शान बढ़ाने को तैयार है। इसकी वजह नागपुर में टमाटर का रेट होलसेल में 40 रुपए पर पहुंचना है। इसमें और गिरावट आने की भी संभावना बनी हुई है। इससे खुदरा बाजार में रेट काबू में आना तय है।

महात्मा फुले सब्जी बाजार आढ़तिया एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी राम महाजन ने ‘लोस’ को बताया कि शनिवार को नागपुर में टमाटर की आवक बढ़ गई। इससे होलसेल में रेट 40 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं। जबकि गुरुवार को यह रेट 80 रुपए के आसपास बने हुए थे। शुक्रवार को सब्जी मंडी बंद रहती है। शनिवार को नए सप्ताह की शुरुआत होने के साथ ही संगमनेर, नाशिक, बुलढाणा, संभाजीनगर, बैंगलुरु, मदनपल्ली से टमाटर की बड़े पैमाने पर आवक हुई।

महाजन के मुताबिक, पिछले 8-10 दिनों से बारिश नहीं हो रही है। इससे रास्ते क्लीयर होने के साथ ही खेतों में काम करने के लिए मजदूर भी मिल रहे हैं। खेत में जाकर काम करना भी आसान हो गया है। वहीं, खेत में लगाई गई टमाटर की फसल भी आ गई है। इन सभी वजहों से नागपुर में शनिवार को टमाटर की पहले की तरह सामान्य आवक हुई। वहीं, पिछले कुछ दिनों से आवक कमजोर होने से रेट आसमान छू रहे थे। इससे महंगे टमाटर की मांग भी घट गई थी।

इस तरह, उठाव कम होने और आवक बढ़ने से शनिवार को लाल टमाटर के रेट अचानक से 40 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं। इससे उम्मीद है कि अगले एक दो दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। हालांकि, यह सबकुछ झमाझम बारिश न होने पर निर्भर है।

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग