लाइव न्यूज़ :

सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 21 अक्टूबर को 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2019 13:21 IST

अदालत का आदेश सोमवार को ही आयोग को मिला था। सतारा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद उदयनराजे भोसले ने हाल ही में लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव के साथ ही इस सीट पर डले वोटों की गिनती भी 24 अक्टूबर को की जाएगी। बंबई उच्च न्यायालय के सतारा लोकसभा चुनाव पर दायर चुनाव याचिका पर निर्णय लेने के बाद उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 21 अक्टूबर को ही होंगे।

बंबई उच्च न्यायालय के सतारा लोकसभा चुनाव पर दायर चुनाव याचिका पर निर्णय लेने के बाद उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया। अदालत का आदेश सोमवार को ही आयोग को मिला था। सतारा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद उदयनराजे भोसले ने हाल ही में लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था।

विधानसभा चुनाव के साथ ही इस सीट पर डले वोटों की गिनती भी 24 अक्टूबर को की जाएगी। 

उदयनराजे के खिलाफ चुनाव लड़ने की खबरों को चव्हाण ने बताया अफवाह

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शनिवार ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) से भाजपा में गए उदयनराजे भोसले के खिलाफ सतारा सीट से उनके लोकसभा उपचुनाव लड़ने की खबरें अफवाह हैं।

भोसले ने लोकसभा से इस्तीफा देकर शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया था। चव्हाण ने कहा, “किसी ने भी मुझसे लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिये नहीं कहा।

मैं विधानसभा चुनाव लड़ने का इच्छुक हूं।” यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस द्वारा उनसे सतारा लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में खड़ा होने के लिये कहे जाने पर उनका रुख क्या होगा, चव्हाण ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा “किंतु-परंतु को लेकर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।”

उन्होंने हालांकि विश्वास जताया कि कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सतारा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जीत हासिल करेगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019सतारासाताराभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिव सेनाचुनाव आयोगelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग