लाइव न्यूज़ :

शरद पवार को 2011 में थप्पड़ मारने वाला शख्स गिरफ्तार, ऐसे देता रहा पुलिस को चकमा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 14, 2019 12:23 IST

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार को 2011 में सार्वजनिक कार्यक्रम में थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को फिर से गिरफ्तार किया गया है. वह मामले की सुनवाई के दौरान लापता हो गया था.

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उसे 25 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अरविंदर सिंह उर्फ हरविंदर सिंह (36) को पहली बार 2011 में गिरफ्तार किया गया था।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार को 2011 में सार्वजनिक कार्यक्रम में थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को फिर से गिरफ्तार किया गया है. वह मामले की सुनवाई के दौरान लापता हो गया था. अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सिंह को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उसे 25 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अरविंदर सिंह उर्फ हरविंदर सिंह (36) को पहली बार 2011 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह सुनवाई के दौरान गायब हो गया था. 29 मार्च 2014 को पटियाला हाउस अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था.

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर के निवासी सिंह को सोमवार को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि पवार उस समय कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में कृषि मंत्री थे और सिंह ने 24 नवंबर 2011 को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में उन्हें थप्पड़ मारा था. पुलिस की टीम कई बार सिंह के पैतृक गांव भी गई, लेकिन वह कहीं अज्ञात स्थान पर रहने लगा था.

पुलिस ने बताया कि उसके बारे में जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) ईश सिंघल ने कहा कि शरद पवार के साथ मारपीट करने को लेकर सिंह के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज किया गया था. सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह सुनवाई के दौरान गायब हो गया.

सिंह हमले के एक अन्य मामले में भी शामिल है और उसमें भी उसे भगोड़ा घोषित किया गया है. उस पर 2012 में जंतर-मंतर पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर हमला करने का भी आरोप है.

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग