लाइव न्यूज़ :

बीजेपी MLA का बयान, नेहरू और महात्मा गांधी ने किया था दलित एवं आदिवासियों के लिए आरक्षण का विरोध

By भाषा | Updated: January 8, 2020 17:23 IST

लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को दस और साल तक के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गयी है। इस विधेयक का अनुमोदन दोनों सदनों ने किया है।

Open in App

महाराष्ट्र विधान परिषद में स्थिति उस वक्त हंगामेदार हो गयी जब विपक्ष के नेता तथा भाजपा विधान पार्षद प्रवीण दारेकर ने दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं महात्मा गांधी ने भारत की संविधान सभा के गोल मेज सम्मेलन के दौरान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को आरक्षण देने का विरोध किया था।दारेकर 126 वें संविधान संशोधन विधेयक पर उच्च सदन में बोल रहे थे। इसके तहत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को दस और साल तक के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गयी है। इस विधेयक का अनुमोदन दोनों सदनों ने किया है।दारेकर ने दावा किया, ‘‘संविधान सभा की बैठक के दौरान बाबासाहेब आम्बेडकर ने कुछ निर्वाचन क्षेत्रों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव दिया लेकिन नेहरू और गांधी ने इसका विरोध किया था।’’दारेकर के बयान के बाद विधानमंडल के उच्च सदन में हंगामा शुरू हो गया और विधान पार्षदों कपिल पाटिल तथा कांग्रेस के शरद रनपीजे ने इस पर विरोध जताया। पाटिल ने कहा कि दारेकर ने वही बात दुहरायी है जिसे विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा था।उन्होंने कहा कि दारेकर ने तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है और उन्हें अपने शब्द वापस लेने चाहिए । दारेकर अपने बयान पर अड़े रहे जिसके बाद प्रदेश में शिवसेना की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस की ओर से कुछ सख्त प्रतिक्रिया आयी। इस शोरगुल के बीच विधान परिषद के सभापति रामराजे निम्बालकर ने सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)महात्मा गाँधीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?