लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्य की 8288 आंगनवाड़ियों में न शौचालय ना पीने का पानी , पढ़ें खास रिपोर्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 10, 2020 09:17 IST

आंगनवाड़ियों  में शौचालय और पीने के पानी के लिए धन जारी कर दिया है. लेकिन यह संभव नहीं लगता कि गांव, तालुका और जिला स्तर पर यह समय पर पहुंच जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देकाफी उठापटक के बाद राज्य सरकार ने फरवरी में केंद्र और अपना हिस्सा मिलाकर 9 करोड़ 38 लाख 10 हजार रुपए जारी करने की मंजूरी दी है. शिवभोज का भले ही कितना भी ढिंढोरा पीटा जा रहा हो लेकिन आंगनवाड़ियों  में पोषण आहार के लिए जारी किया जाने वाला धन छह-छह माह तक नहीं दिया जा रहा.

ठाणे:महाराष्ट्र राज्य शासन की ओर से करोड़ों रुपए की नित नई नई परियोजनाओं की घोषणा की जा रही है. लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार का ध्यान राज्य की आंगनवाड़ियों  की ओर नहीं है. हालत यह है कि राज्य की 2823 आंगनवाड़ियों  में शौचालय तो 5465 आंगनवाड़ियों  में पीने के पानी तक की सुविधा नहीं है. उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे अजित पवार द्वारा हाल ही में पेश किया गया राज्य का बजट भी इस ओर इशारा करता है. ऐसी बहुत सारी आंगनवाड़ियों  में जो किराए के मकान में चल रही हैं. वहीं, 2823 आंगनवाड़ियों  में शौचालय और 5665 आंगनवाड़ियों  में पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है.

भवनों पर मालिकानाहक वाली आंगनवाड़ियों  को केंद्र सरकार ने शौचालय के लिए 12 हजार रुपए और पीने के पानी के लिए 10 हजार रुपए का अनुदान देने को मंजूरी दी. साथ ही यह भी तय किया गया कि इसमें केंद्र सरकार का हिस्सा 60 प्रतिशत और राज्य का हिस्सा 40 प्रतिशत होगा. केंद्र सरकार ने पहली किस्त के रूप में 5 करोड़ 62 लाख 86 हजार रुपए जारी किए, लेकिन 2 करोड़ 62 लाख 32 हजार रुपए महाराष्ट्र शासन ने जारी नहीं किए. इसी के चलते केंद्र की राशि तब खर्च नहीं हो पाई.

काफी उठापटक के बाद राज्य सरकार ने फरवरी में केंद्र और अपना हिस्सा मिलाकर 9 करोड़ 38 लाख 10 हजार रुपए जारी करने की मंजूरी दी है. आंगनवाड़ियों  में शौचालय और पीने के पानी के लिए धन जारी कर दिया है. लेकिन यह संभव नहीं लगता कि गांव, तालुका और जिला स्तर पर यह समय पर पहुंच जाएगा. शिवभोज का भले ही कितना भी ढिंढोरा पीटा जा रहा हो लेकिन आंगनवाड़ियों  में पोषण आहार के लिए जारी किया जाने वाला धन छह-छह माह तक नहीं दिया जा रहा.

टॅग्स :महाराष्ट्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग