लाइव न्यूज़ :

नौकरशाही की लेटलतीफी और लापरवाही के चलते उद्धव ठाकरे की सरकार को झटका, उपमुख्यमंत्री को मांगनी पड़ी माफी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 3, 2020 09:17 IST

Maharashtra: प्रश्नोत्तरकाल खत्म होने के बाद शून्यकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष पटोले ने बताया कि पिछले अधिवेशन में उठाए गए 83 औचित्य के मुद्दों में से राज्य प्रशासन की ओर से सिर्फ चार का जवाब दिया गया. इसके चलते पटोले ने भारी नाराजगी और गुस्सा जाहिर की।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारें बदल जाती हैं, लेकिन नौकरशाही अपना चलन नहीं बदलती. नौकरशाही की लेटलतीफी और लापरवाही का झटका सोमवार (03 मार्च) मौजूदा महाविकास आघाड़ी की सरकार को लगा.

सरकारें बदल जाती हैं, लेकिन नौकरशाही अपना चलन नहीं बदलती. इसी नौकरशाही की लेटलतीफी और लापरवाही का झटका सोमवार (03 मार्च) मौजूदा महाविकास आघाड़ी की सरकार को लगा. इसके चलते खुद उपमुख्यमंत्री अजित पवार को विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले के समक्ष माफी मांगनी पड़ी.

हुआ यूं कि प्रश्नोत्तरकाल खत्म होने के बाद शून्यकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष पटोले ने बताया कि पिछले अधिवेशन में उठाए गए 83 औचित्य के मुद्दों में से राज्य प्रशासन की ओर से सिर्फ चार का जवाब दिया गया. इसके चलते पटोले ने भारी नाराजगी और गुस्सा जाहिर करते हुए इसके लिए मुख्य सचिव अजय मेहता के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस जारी करते हुए उन्हें जिम्मेदार करार दिया और आदेश दिया कि उन्हें (मेहता को) सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए. इस पर सदन में सन्नाटा छा गया.

अध्यक्ष के गुस्से को शांत को करने के लिए उपमुख्यमंत्री पवार ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात और विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने भी पटोले को समझाने का प्रयास किया. पवार ने समूचे मामले पर खेद व्यक्त करते हुए अध्यक्ष को आश्वस्त कराया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा.उन्होंने अध्यक्ष से निवेदन किया कि वह अपने आदेश पर पुनर्विचार करे. जो कुछ हुआ है, उस बारे में राज्य सरकार ध्यान देगी और बैठक आयोजित करेगी. अपने आदेश पर फिर से विचार करे. फड़नवीस ने भी कहा कि खुद उपमुख्यमंत्री ने माफी मांगी है, तो मेहता को बुलाकर समझाइश दी जा सकती है और इसके बावजूद भविष्य में ऐसा होता है, तो उन्हें सजा दी जा सकती है.थोरात ने भी अध्यक्ष से गुहार लगाई कि वह अपना आदेश वापस ले. सदन की गरिमा का पालन नहीं होगा तो कठोर भूमिका लेंगे: पटोले ने अपनी नाराजगी कम करते हुए कहा कि यदि सदन की गरिमा का पालन नहीं किया जाएगा तो वे कठोर भूमिका अपनाएंगे.उन्होंने कहा कि ड्यूटी ऑफिसर (अमलदार) भी विधायकों का सम्मान नहीं करते हैं. यदि विधायकों की शिकायतें मिलीं तो इसके लिए मुख्य सचिव को जिम्मेदार माना जाएगा. जब तक वह इस कुर्सी पर हैं, सदस्यों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग