लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे के 'शिवसेना का सीएम' वाले बयान पर बीजेपी ने कहा, 'सच्चाई क्या होगी, ये बाद में देखेंगे'

By विनीत कुमार | Updated: October 7, 2019 18:58 IST

उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसी शिव सैनिक के सीएम बनने की अपनी इच्छा की बात कही थी। शिव सेना इस बार महाराष्ट्र में 288 सीटों में 124 पर चुनाव लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे के बयान पर बीजेपी ने कहा- सच्चाई क्या है, ये बाद में देखेंगेउद्धव ठाकरे ने किसी शिव सैनिक के महाराष्ट्र के सीएम बनने की इच्छा जताई है

बीजेपी ने कहा है कि उद्धव ठाकरे द्वारा महाराष्ट्र में किसी शिव सैनिक के सीएम बनने की इच्छा की बात करने में कुछ भी गलत नहीं है। बीजेपी ने साथ ही कहा कि यह देखने वाली बात होगी कि सच क्या होता है, इसके बारे में समय आने पर बात होगी। बीजेपी की ओर से यह बातें प्रकाश जावड़ेकर ने कही। केंद्र में मंत्री जावड़ेकर ने कहा, 'किसी इच्छा को जाहिर करना कोई मुद्दा नहीं है। सच क्या होता है, इसे हम बाद में देखेंगे।'   

इससे पहले उद्धव ठाकरे का शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' को दिया इंटरव्यू सोमवार को खूब चर्चा में रहा। इस इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि एक दिन कोई शिव सैनिक महाराष्ट्र का सीएम बनेगा। उद्धव ने कहा कि उन्होंने अपने पिता बाल ठाकरे से इस बारे में वादा किया है।

उद्धव ने इस इंटरव्यू में कहा, 'मैं जब तक शिव सेना प्रमुख (बाल ठाकरे) को दिया हुआ वादा पूरा नहीं कर लेता, शांति से नहीं बैठूंगा। मैं उनके शिव सैनिक को मुख्यमंत्री बनाऊंगा। जब तक ये पूरा नहीं होता मैं राजनीति छोड़ने वाला नहीं हूं।'

पिछले महीने भी उद्धव ठाकरे ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसी बात का जिक्र किया था। बता दें कि शिव सेना महाराष्ट्र में 288 सीटों में 124 पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, शिव सेना के गठबंधन वाली बीजेपी ने 150 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। बाकी बचे सीट बीजेपी के दूसरे सहयोगियों को दिये गये हैं।

महाराष्ट्र का यह विधानसभा चुनाव शिवसेना के लिए इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी मैदान में हैं। यह पहली बार है जब ठाकरे परिवार को कोई सदस्य चुनाव लड़ रहा है। आदित्य ठाकरे मुंबई के वर्ली सीट से चुनावी मैदान में खड़े हैं। महाराष्ट्र चुनाव के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को है जबकि चुनावी नतीजे 24 तारीख को आएंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग