लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: देवेंद्र फड़णवीस ने सूखाग्रस्त इलाकों में मदद पहुंचाने के लिए आचार संहिता में मांगी ढील

By भाषा | Updated: April 30, 2019 20:01 IST

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने 151 तहसीलों में सूखे की घोषणा की है और इससे निपटने के लिये 4,714 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता आवंटित की है। फड़णवीस ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक बुलाने की जरूरत है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की 151 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने राहत पहुंचाने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर आचार संहिता में ढील मांगी है।फड़णवीस ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक बुलाने की जरूरत है।’’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर सूखा राहत उपायों को शुरू करने के लिये चुनाव आचार संहिता में ढील देने का अनुरोध किया। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर 10 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू है। निर्वाचन आयोग को लिखे अपने पत्र में फड़णवीस ने 2009 में दी गयी ऐसी छूट का उल्लेख किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने 151 तहसीलों में सूखे की घोषणा की है और इससे निपटने के लिये 4,714 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता आवंटित की है। फड़णवीस ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक बुलाने की जरूरत है।’’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने निविदाएं आमंत्रित करने, स्थिति के आकलन और पुनरूद्धार एवं ग्रामीण अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति तथा ग्राम स्तरीय कार्यों सहित कार्य आदेशों को अंतिम रूप देने के लिये अनुमति मांगी है।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग से सूखा प्रभावित इलाकों में राज्य के मंत्रियों की बैठक बुलाने की भी मांग की है ताकि राहत कार्य को पूरा किया जा सके। राज्य की 48 लोकसभा सीटों के लिये सभी चरणों में मतदान 29 अप्रैल को खत्म हो गया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग