लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तारः केंद्रीय मंत्री आठवले ने मंत्री पद की मांग की, लोकसभा 2024 में दो सीट और 15 विधानसभा सीट की मांग करेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2023 14:34 IST

Maharashtra cabinet expansion: केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘आरपीआई (ए) को महाराष्ट्र में अगले मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद मिलना चाहिए। मैंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ इस पर चर्चा की थी। मैं उनसे फिर से मिलूंगा। मुझे लगता है कि हमें भी सत्ता साझा करने का अवसर मिलना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्दे2024 के चुनाव में कम से कम दो लोकसभा सीट (महाराष्ट्र में कुल 48 में से) और 10 से 15 विधानसभा सीट की मांग करेगी।सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के सदस्यों के बीच मंत्रिमंडल के विस्तार का बेसब्री से इंतजार है।शिंदे-फड़नवीस सरकार में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया था, जबकि नियमों के मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं।

नागपुरः केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली आरपीआई (ए) ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार के समय मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) कोटे से 2024 के चुनाव में कम से कम दो लोकसभा सीट (महाराष्ट्र में कुल 48 में से) और 10 से 15 विधानसभा सीट की मांग करेगी।

 

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘आरपीआई (ए) को महाराष्ट्र में अगले मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद मिलना चाहिए। मैंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ इस पर चर्चा की थी। मैं उनसे फिर से मिलूंगा। मुझे लगता है कि हमें भी सत्ता साझा करने का अवसर मिलना चाहिए।’’

सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के सदस्यों के बीच मंत्रिमंडल के विस्तार का बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल जून में सत्ता में आने के बाद नौ अगस्त को शिंदे-फड़नवीस सरकार में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया था, जबकि नियमों के मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं।

हालांकि, शिंदे और फडणवीस ने मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए कोई तारीख नहीं बताई है। इससे पूर्व, महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता शंभूराज देसाई ने कहा कि बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र या उससे भी पहले हो जाएगा। आठवले की पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की घटक है।

आठवले ने यह भी कहा कि आरपीआई (ए) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र में नगर निगमों और जिला परिषदों के लिए आगामी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगा कि आरपीआई (ए) को महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने के लिए कम से कम दो से तीन लोकसभा सीट और 10 से 15 विधानसभा सीट मिलें।’’

एक सवाल पर दलित नेता ने कहा कि वह 2024 के चुनावों में शिरडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहेंगे। राज्यसभा सदस्य आठवले ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देते हुए कहा कि विपक्षी दलों को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों के बारे में पूछे जाने पर आठवले ने कहा कि भारत के बाहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिना वजह आलोचना करना उचित नहीं है। आठवले ने यह भी कहा कि आरपीआई (ए) दलित पैंथर पार्टी को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम कर रही है।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसRamdas Athawaleमुंबईएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग