लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Budget 2024: वित्त मंत्री अजित पवार ने पेश किया अंतरिम बजट, जानें बजट से जुड़ी प्रमुख बातें

By आकाश चौरसिया | Updated: February 27, 2024 18:32 IST

उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने 6.52 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। उन्होंने बताया कि राजस्व प्राप्तियां करीब 4.98 लाख करोड़ रुपए और राजस्व व्यय 5.08 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देउप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने 6.52 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश कियावित्त मंत्री ने अनुमान के तहत जताया कि राजस्व प्राप्तियां करीब 4.98 लाख करोड़ रुपए रहेगी इसके अलावा बजट के माध्यम राजस्व व्यय 5.08 लाख करोड़ रुपए रहने वाला है

Maharashtra Budget 2024: उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने 6.52 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। उन्होंने बताया कि राजस्व प्राप्तियां करीब 4.98 लाख करोड़ रुपए और राजस्व व्यय 5.08 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान जताया है। वित्त-मंत्री पवार ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के बाद मानसून सत्र में पूर्ण बजट पेश करेंगे। वित्त- मंत्री ने 1.92 लाख करोड़ रुपये की वार्षिक योजना, अनुसूचित जाति योजना 15,893 करोड़ रुपये और आदिवासी विकास उप योजना 15,360 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया है।

बजट से जुड़ी अहम बातें-

महाराष्ट्र बजट में बकरी-भेड़ वराह योजना के तहत 129 प्रोजेक्ट्स प्रस्तावित किए गए हैं। इसके लिए अगले 3 सालों में 15,000 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। 

राज्य में 18 छोटे औद्योगिक परिसर शुरू होंगे। 

बजट से विदर्भ में सिंचाई के लिए 2,000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। 

प्रत्येक जिले में 1 लाख महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। 

कौशलक्य विभाग को 807 करोड़ रुपए आवंटित किए गए।

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 7600 करोड़ आवंटित किए। 

वित्त मंत्री ने 263 नई मेट्रो लाइनों को मंजूरी दी। 

राज्य भर के लिए 7057 करोड़  का ब्याज मुक्त ऋण दिया।

राज्य में रेलवे परियोजनाओं के लिए 15 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है।

अब महाराष्ट्र के उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। 

कृषि विभाग को 3650 करोड़ रुपए और पशुपालन विभाग को साढ़े पांच सौ करोड़ रुपए, इसके अलावा राज्य में 18 छोटे औद्योगिक परिसर शुरू होंगे। 

किसानों को दिन में मुफ्त बिजली दी जाएगी।

बजट के माध्यम से वित्त मंत्री ने संभाजीनगर हवाई अड्डे के लिए 578 करोड़ रुपए दिए। 

टॅग्स :अजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेBJPNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग