लाइव न्यूज़ :

एनसीपी प्रमुख शरद पवार का बयान, 'मैं अभी जवान हूं, बीजेपी-शिवसेना का बोरिया-बिस्तर समेटकर करूंगा आराम'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 10, 2019 08:35 IST

Sharad Pawar: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि उनकी उम्र पर सवाल उठाने वालों से वह कहना चाहते हैं कि वह बीजेपी-शिवसेना को हराने तक आराम नहीं करेंगे

Open in App

मुंबई।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने आज यहां कहा कि वह अब भी जवान हैं और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को परास्त करने तक आराम नहीं करेंगे। 

पवार दिसंबर में 79 वर्ष के हो जाएंगे. वे अकोला जिले के बालापुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। राज्य में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होना है. रैली में पवार के संबोधन से पहले एक पार्टी नेता ने कहा कि राकांपा प्रमुख इस उम्र में भी पूरे राज्य में प्रचार कर रहे हैं।

पवार ने अपने संबोधन में कहा, ''किसी ने कहा कि मैं इस उम्र में भी प्रचार कर रहा हूं. मैं आपकी पार्टी का अध्यक्ष हूं. ऐसा दोबारा न कहें. क्या, मैं बूढ़ा हो गया हूं?'' तभी किसी ने भीड़ में से कहा,''अभी तो मैं जवान हूं.'' पवार ने तुरंत जवाब दिया, ''मैं भी अभी जवान हूं, चिंता न करें. मैं इन लोगों (सत्तारूढ़) को घर भेजने के बाद घर जाकर आराम करूंगा.''

आगामी विधानसभा चुनावों में एनसीपी का कांग्रेस के साथ गठबंधन है और उसका मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना गठबंधन से है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

 

टॅग्स :शरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग