लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: छोटा राजन के भाई का उम्मीदवारी 'छिनने' पर दावा, 'मैंने खुद लड़ने से मना किया, हटाया नहीं गया'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 6, 2019 09:02 IST

Deepak Nikalje: गैंगस्टर छोटा राजन के भाई दीपक निकलजे ने दावा किया है कि उन्हें आरपीआई उम्मीदवार के तौर पर हटाया नहीं गया बल्कि उन्होंने खुद लड़ने से किया मना

Open in App
ठळक मुद्देछोटा राजन के भाई दीपक निकलजे का दावा, 'खुद किया चुनाव लड़ने से मना'दीपक निकलजे को आरपीआई ने उम्मीदवार बनाकर हटा दिया था

बीजेपी की सहयोगी केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी आरपीई (A) द्वारा फलटन सीट से अपने उम्मीदवार के तौर पर हटाए जाने के एक दिन बाद गैंगस्टर छोटा राजन के भाई दीपक निकलजे ने दावा किया है उन्होंने अपनी इच्छा से खुद ही चुनाव लड़ने से मना किया था। 

आरपीआई ने शुरू में निकलजे को अपना उम्मीदवार घोषित करने के बाद गुरुवार को उनकी जगह दिगंबर अगावाने को टिकट दे दिया था, माना जा रहा है कि ऐसा उसने बीजेपी के दबाव में किया।

मैंने खुद ही इस सीट से लड़ने से मना किया: दीपक निकलजे

आरपीआई (A) की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष दीपक निकलजे ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, 'मैंने ही सीट को अस्वीकार कर दिया था।'

दीपक निकलजे ने कहा कि वह मुंबई के चेंबूर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन लेकिन एनडी के सहयोगियों के बीच हुए सीट बंटवारे से वह सीट शिवसेना के पास चली गई। 

दीपक ने कहा कि इसके बाद उनसे आरपीआई (A) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सतारा जिले स्थित उनके मूल स्थान फलटन से लड़ने को कहा था।

दीपक निकलजे ने कहा, 'अगर मैं फलटन से लड़ता तो मुझे प्रचार और तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता। इसलिए मुझे ये सुरक्षित सीट नहीं लगी और मैंने अठावले से कहा कि मैं यहां से नहीं लड़ना चाहता हूं।'

रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शिवसेना और बीजेपी  के गठबंधन में शामिल है। इन चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग