लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटकाः पूर्व मंत्री हर्षवर्द्धन पाटिल भाजपा में शामिल, मंगलवार को दिया था इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2019 16:14 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। पाटिल दक्षिण मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देइंदापुर सीट से चार बार विधायक रहे हैं, लेकिन वह 2014 का विधानसभा चुनाव राकांपा के दत्तात्रेय भरणे से करीबी अंतर से हार गए थे।पाटिल ने बारामती लोकसभा सीट पर राकांपा की सांसद सुप्रिया सुले की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनका समर्थन किया था।

फिल्मों से राजनीति में आई उर्मिला मातोंडकर, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह के बाद पूर्व मंत्री हर्षवर्द्धन पाटिल भाजपा में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। पाटिल दक्षिण मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पिछले पांच साल से पूर्व मंत्री का अमित शाह नीत पार्टी में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि की वजह से लोग भाजपा की ओर आकर्षित हुए हैं।

पाटिल पुणे जिले की इंदापुर सीट से चार बार विधायक रहे हैं, लेकिन वह 2014 का विधानसभा चुनाव राकांपा के दत्तात्रेय भरणे से करीबी अंतर से हार गए थे। कांग्रेस और राकांपा ने पिछला चुनाव अलग-अलग लड़ा था। पाटिल ने बारामती लोकसभा सीट पर राकांपा की सांसद सुप्रिया सुले की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनका समर्थन किया था।

उन्हें उम्मीद थी कि इसके बदले में शरद पवार नीत पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में इंदापुर सीट से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेगी। यह सीट बारामती लोकसभा क्षेत्र में पड़ती है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पाटिल के साथ उनकी बेटी अंकिता और बेटे राजवर्धन भी थे।

अंकिता पुणे जिला परिषद की सदस्य हैं। वह 1995 में निर्दलीय चुनाव जीते थे। वह 1999 से 2014 के कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री थे। वह कांग्रेस में 2009 में शामिल हुए थे और उन्हें सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभागों का मंत्री बनाया गया था। फडणवीस ने संकेत दिया कि पाटिल इंदापुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं।

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशरद पवारसोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग