लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, पृथ्वीराज चव्हाण प्रमुख नाम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 2, 2019 00:16 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 52 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होना है। 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 52 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होना है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार (1 अक्टूबर) को अपने 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूचि जारी कर दी। दूसरी सूची में प्रमुख नाम पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का है जिन्हें कराड दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया।

इसी के साथ ही चव्हाण के सतारा लोकसभा सीट के उपचुनाव में उम्मीदवार बनने की अटकलों पर विराम लग गया है।

इससे पहले पार्टी ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूचि जारी की थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी शामिल था।

उनको को भोकर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची के मुताबिक लातूर ग्रामीण से पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र धीरज देशमुख और सांगली से वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज पाटिल को टिकट दिया गया है।

पार्टी अब तक कुल 103 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होना है। 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी। 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना ने भी गठबंधन में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने 125 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है तो वहीं शिवसेना ने 124 उम्मीदवारों की सूचि जारी की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस नागपुर साउथ-वेस्ट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं बीजेपी की सूचि से दो दिग्गज बाहर हो गए हैं।  प्रकाश मेहता और एकनाथ खड़से के टिकट काट दिए गए हैं। इन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

वहीं, बीजेपी ने 91 मौजूदा विधायकों को मौका दिया है और 12 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकांग्रेसकांग्रेस कार्य समितिCongress Working Committee
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग