लाइव न्यूज़ :

किसानों की समस्याओं की हो रही है अनदेखी, चुनावी बिगुल बजने के बाद से महाराष्ट्र में 174 किसान मौत को लगा चुके हैं गले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 17, 2019 09:00 IST

सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट अपील कर रहे हैं लेकिन फसल नहीं होने, फसल को कम भाव मिलने, कर्ज के बोझ के कारण हो रही किसान आत्महत्याओं की किसी को परवाह नहीं है. सूखे की मार झेल रहे मराठवाड़ा में महीने भर में 91 किसानों ने जान दी है. इसके बाद विदर्भ में 49, खानदेश में 15 तथा नासिक में 9 किसानों ने आत्महत्या की है.

Open in App

चुनाव के दौरान प्रचार रैलियों में मतदाताओं के लिए आश्वासनों की बौछार की जा रही है लेकिन फसल नहीं होने और कर्ज के बोझ से दबे किसानों को कोई दिलासा नहीं दी गई है. चुनावी बिगुल बजने के बाद से राज्य में 174 किसानों ने आत्महत्या कर ली है इसके बावजूद चुनाव प्रचार की भागदौड़ की वजह से इस ओर किसी को भी ध्यान देने का समय नहीं मिल पाया है.सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट अपील कर रहे हैं लेकिन फसल नहीं होने, फसल को कम भाव मिलने, कर्ज के बोझ के कारण हो रही किसान आत्महत्याओं की किसी को परवाह नहीं है. सूखे की मार झेल रहे मराठवाड़ा में महीने भर में 91 किसानों ने जान दी है. इसके बाद विदर्भ में 49, खानदेश में 15 तथा नासिक में 9 किसानों ने आत्महत्या की है.मराठवाड़ा में एक जनवरी से 14 अप्रैल के बीच 220 किसानों ने खुदकुशी की है. इनमें से 148 किसानों को सरकारी मदद मिली है, 54 मामले अपात्र ठहराए गए हैं जबकि 18 मामले जांच के लिए लंबित हैं. एक से 31 मार्च तक 69 किसानों ने आत्महत्या की है और पिछले पखवाड़े में लगभग 22 किसानों ने जान दी है. राज्य सरकार ने नियम-शर्तों के साथ किसानों को डेढ़ लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया है तथा केंद्र सरकार ने इस वर्ष से लाभार्थी किसानों को सालाना 6000 रुपए देने की घोषणा की है. इसके बावजूद किसान को राहत नहीं मिली है.इस वर्ष सूखे के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है. मवेशियों को चारा की किल्लत हो रही है. पश्चिम वर्‍हाड में अकोला, बुलढाणा और वाशिम जिले में महीनेभर में 16 किसानों ने आत्महत्या की है. जनवरी से अहमदनगर जिले में 40 किसानों ने जान दी है.किसानों को भूल गए वसंतराव नाईक कृषि स्वावलंबन मिशन के अध्यक्ष किशोर तिवारी का कहना है कि नेताओं के 95 फीसदी भाषण एक -दूसरे पर आरोप मढ़ने वाले रहते हैं. वे चुनावी रैलियों के दौरान किसानों की समस्याओं को भूल गए हैं. नेताओं को किसानों की आत्महत्या तथा उनकी आर्थिक समस्याओं की अनदेखी की जा रही है.किसान पुत्र आंदोलन से जुड़े  अमर हबीब का कहना है कि रोज ही पुलवामा राज्य में दिन पर दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं इसलिए यहां रोज ही पुलवामा हो रहा है. कांग्रेस की ओर से किए गए किसान विरोधी कानून को भाजपा ने रद्द नहीं किया है. दोनों दल किसान आत्महत्याओं के लिए जिम्मेदार हैं इसलिए वे मुंह छिपा रहे हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकिसान आत्महत्यामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो