लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस का आरोप- एंटीलिया और हीरेन मामले के पीछे शिवसेना में बैठे लोग, सचिन वाजे के लिए उद्धव ठाकरे ने किया था मुझे फोन

By नितिन अग्रवाल | Updated: March 18, 2021 08:03 IST

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि सचिन वाजे की बहाली के लिए उन पर भी उस समय दबाव बनाया गया था, जब वो मुख्यमंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देमनसुख हीरेन के हत्या के मामले की जांच भी एनआईए को सौंपी जाए: देवेंद्र फड़नवीससचिन वाजे सरकार और शिवसेना में बैठे लोगों का मोहरा भर है, पर्दे के पीछे छिपकर काम कर रहे हैं कई लोग: फड़नवीससाल 2018 में मेरे मुख्यमंत्री रहते उद्धव ठाकने सचिन वाजे की बहाली के लिए किया था फोन: फड़नवीस

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मनसुख हीरेन के हत्या के मामले में उद्धव सरकार की नाकामी करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह मामला उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिली जेलेटिन की छड़ों से जुड़ा है लिहाजा इसकी जांच भी एनआईए द्वारा की जानी चाहिए.

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए फड़नवीस ने कहा कि यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है, जिसे छिपाने के लिए मनसुख हीरेन की हत्या कराई गई. ऐसा करके सरकार में बैठे प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की गई है.

उन्होंने कहा कि इसके पीछे क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के प्रमुख एपीआई सचिन वाजे की भूमिका है लेकिन वह असल में सरकार और शिवसेना में बैठे लोगों के मोहरा भर हैं. फड़नवीस ने मांग की कि एनआईए की जांच के माध्यम से इस हत्याकांड और सचिन वाजे के पीछे छिपकर काम करने वाले लोगों का पर्दाफाश होना चाहिए.

'सचिन वाजे के लिए उद्धव ठाकरे ने किया था फोन'

फड़नवीस ने कहा कि मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को वसूली के आरोप में हाईकोर्ट के आदेश पर निलंबित किया गया था. लेकिन 2018 में मेरे मुख्यमंत्री रहते मुझ पर उनकी बहाली के लिए दबाव बनाया गया. इसके लिए उद्धव ठाकरे ने खुद मुझे फोन किया और शिवसेना के मंत्रियों ने भी संपर्क किया था.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिन वाजे को वसूली अधिकारी के तौर पर बैठाया गया था. उसका और शिवसेना का काफी करीबी नाता रहा है. यही वजह है कि उगाही के आरोप में निलबिंत होने वाले वाजे को उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना काल की आड़ में फिर से बहाल किया और पीआई की जगह एपीआई होने के बावजूद उसे क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट का प्रमुख भी बनाया गया.

महाराष्ट्र सरकार में बैठे कई लोगों की भूमिका का सच सामने आए: फड़नवीस 

फड़नवीस ने कहा कि वाजे ने हीरेन से कार को एंटीलिया के पास खड़ी करने को कहा. वाजे के कहने पर ही उसने कार खोने की एफआईआर कराई. जिसमें बाद में जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई. मामला खुलने के बाद वाजे ने ही हीरेन से दो दिन तक पूछताछ की और छोड़ दिया गया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.

मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के तबादले के सवाल पर फड़नवीस ने कहा कि वाजे सीधे उसे रिपोर्ट करते थे लिहाजा परमबीर सिंह की जवाबदेही तो बनती है, लेकिन केवल इतना ही काफी नहीं है. इस मामले में सरकार में बैठे लोगों की भूमिका का सच सामने आना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल सभी दल भले इस मामले की जिम्मेदारी एक दूसरे पर डाल रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि कुशासन के खेल में सभी भागीदार हैं.

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीससचिन वाजेउद्धव ठाकरेमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी