लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सीएम बदलने के कयासों पर देवेन्द्र फड़नवीस का बड़ा बयान, कहा- एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 24, 2023 21:45 IST

बीजेपी नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे हैं और वह महायुति के सीएम बने रहेंगे। जब से एनसीपी नेता अजित पवार ने पार्टी से बगावत करके भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हाथ थामा है तब से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सीएम बदलने के कयासों पर देवेन्द्र फड़नवीस का बड़ा बयानएकनाथ शिंदे महायुति के सीएम बने रहेंगे - फड़नवीससीएम एकनाथ शिंदे हैं, इसमें कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है - फड़नवीस

मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने राज्य में मुख्यमंत्री बदलने के चर्चाओं के बीच बड़ा बयान दिया है। फड़नवीस ने कहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे हैं और वह महायुति के सीएम बने रहेंगे। देवेन्द्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं को विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा लगाये जा रहे कयास कहा। 

देवेन्द्र फड़नवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आजकल कई वरिष्ठ नेता अटकलें लगाते देखे जा सकते हैं। वे जितना चाहे अटकलें लगा सकते हैं। जब हमने महायुति गठबंधन बनाया था, तो तीनों दलों के तीनों नेताओं को स्पष्ट था कि सीएम एकनाथ शिंदे हैं और वह महायुति के सीएम बने रहेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। महायुति की सबसे बड़ी पार्टी के नेता के रूप में, मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा कि किसी को भी अपने मन में कोई भ्रम नहीं रखना चाहिए। अगर विपक्ष भ्रम पैदा करने की कोशिश करता है, तो किसी को भी अपने मन में कोई भ्रम नहीं रखना चाहिए।"

दरअसल  देवेन्द्र फड़नवीस वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण की टिप्पणी का जवाब दे रहे थे। पृथ्वीराज चव्हाण से पूछा गया था कि क्या अजित पवार महाराष्ट्र के अगले सीएम बनेंगे? इसके जवाब में पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "मैं अपने सूत्रों का खुलासा नहीं कर सकता। मैंने इसके बारे में बहुत पहले बात की थी, एनसीपी में विभाजन के तुरंत बाद। यह सिर्फ कुछ जानकारी के आधार पर एक विश्लेषण है। एकनाथ शिंदे समूह के खिलाफ दलबदल विरोधी निर्णय, जो महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष लंबित है, 90 दिनों की अवधि के भीतर, 10 अगस्त के आसपास दिया जाएगा।  शिंदे समूह किसी भी तरह से अयोग्यता से बच नहीं सकता है क्योंकि उन्होंने स्पष्ट रूप से 10वीं अनुसूची का  उल्लंघन किया है।  इसलिए, सीएम का पद खाली हो जाएगा। सीएम गए और अपने परिवार के साथ पीएम से मुलाकात की। इस यात्रा ने संकेत दिए हैं। यह विदाई के संकेत हैं।" 

बता दें कि जब से एनसीपी नेता अजित पवार ने पार्टी से बगावत करके भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हाथ थामा है तब से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि सरकार में अजित पवार को उपमुख्यमंत्री का पद और वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवारकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग