लाइव न्यूज़ :

शिवसेना को हिंदुत्व से दूर ले जा रही कांग्रेस, मनसे भर रही खाली जगह: भाजपा

By भाषा | Updated: February 5, 2020 20:19 IST

पाटिल ने हालांकि सांप्रदायिक दंगों के दौरान हिंदुओं की रक्षा और मुंबई में मराठी मानुष को लेकर शिवसेना की भूमिका की प्रशंसा भी की। पाटिल ने कहा, ''कांग्रेस साजिश के तहत शिवसेना को हिंदुत्व से दूर ले जा रही है और मनसे को हिंदुत्व की खाली जगह भरने का मौका मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।पाटिल ने कहा कि भाजपा मनसे के हिंदुत्व एजेंडा अपनाने का स्वागत करती है।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना को हिंदुत्व से दूर ले जाने की कांग्रेस की ''साजिश'' को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आगाह करते हुए कहा कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे राज्य में उसकी जगह ले रही है।

पाटिल ने हालांकि सांप्रदायिक दंगों के दौरान हिंदुओं की रक्षा और मुंबई में मराठी मानुष को लेकर शिवसेना की भूमिका की प्रशंसा भी की। पाटिल ने कहा, ''कांग्रेस साजिश के तहत शिवसेना को हिंदुत्व से दूर ले जा रही है और मनसे को हिंदुत्व की खाली जगह भरने का मौका मिल रहा है।

मुख्यमंत्री को इस योजना को समझना चाहिये।'' महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। पाटिल ने कहा कि भाजपा मनसे के हिंदुत्व एजेंडा अपनाने का स्वागत करती है। भाजपा नेता ने कहा, "शिवसेना का शुभचिंतक और मुंबई का निवासी होने के नाते, मुझे लगता है कि मुंबई में शिवसेना की वजह से ही मराठी मानुष बच पाए हैं। शिवसेना की वजह से हिंदू बच पाए हैं क्योंकि कई दंगों के दौरान शिवसैनिकों ने लोगों की रक्षा की।'' 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग