लाइव न्यूज़ :

अजित पवार से बोले अमित शाह- 'आप बहुत समय बाद आप सही जगह बैठे हैं, यह जगह सही थी'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 6, 2023 15:45 IST

केंद्रीय गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान अजित पवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि दादा आप बहुत समय बाद आप सही जगह बैठे हैं। यह जगह सही थी, लेकिन आपने बहुत देर कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर हैंपुणे में CRCS कार्यालय के डिजिटल पोर्टल के लॉन्च कार्यक्रम में भाग लियाअजित पवार से कहा- आप बहुत समय बाद आप सही जगह बैठे हैं

पुणे: केंद्रीय गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाहमहाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पुणे में केंद्रीय सहकारी समिति रजिस्ट्रार (CRCS) कार्यालय के डिजिटल पोर्टल के लॉन्च कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में अमित शाह के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी थे। अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री  कुछ ऐसा कहा जिससे ठहाके लगने लगे। 

अमित शाह ने कहा,  "दादा (अजित पवार ) उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आए हैं और मैं उनके साथ मंच पर पहली बार कार्यक्रम कर रहा हूं। मैं उनसे कहना चाहूंगा, दादा आप बहुत समय बाद आप सही जगह बैठे हैं। यह जगह सही थी, लेकिन आपने बहुत देर कर दी।"

दरअसल एनसीपी नेता अजित पवार हाल ही में अपने समर्थकों के साथ महाराष्ट्र की सरकार में शामिल हुए हैं। इसके लिए उन्होंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बगावत भी की। अजित पवार अब राज्य में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) नीत सरकार का हिस्सा हैं और इस गठबंधन का नाम महायुति रखा गया है।

कार्यक्रम में अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अलावा सीएम  एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी शामिल हुए। इस दौरान अमित शाह ने आगे कहा, "बहुराज्य सहकारी समितियों की देखभाल करने वाला केंद्रीय सहकारी समिति रजिस्ट्रार (CRCS) का कार्यक्रम आज से पूरी तरह से डिजिटल हो रहा है। अब किसी भी बहुराज्य सहकारी समिति को अपनी ब्रांच बढ़ानी हो, दूसरे राज्य में जाना हो आदि काम करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी।"

अजित पवार 2 जुलाई को  एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शिंदे सरकार में शामिल हुए थे। अजित पवार ने पार्टी पर भी दावा ठोक दिया है और अब उनके इस कदम से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल है। अजित पवार के इस कदम से शरद पवार के वर्चस्व को तो चुनौती मिली ही है, सबसे बड़ा झटका उद्धव ठाकरे को लगा है। उद्धव कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर बीजेपी को हराने की योजना बना रहे थे। लेकिन अब समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

टॅग्स :अमित शाहअजित पवारएकनाथ शिंदेBJPमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग