लाइव न्यूज़ :

जबलपुर में निकली संस्कार कांवड़ यात्रा, एक लाख से अधिक कांवड़िए हुए शामिल

By संजय परोहा | Updated: July 17, 2023 15:20 IST

Open in App

जबलपुर: जिले में गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी संस्कार धानी की संस्कार कांवड़ यात्रा आज सुबह गौरीघाट में नर्मदा पूजन के उपरांत जल लेकर हर हर महादेव, बोल बम के जयघोष के बीच शुरू हुई। कांवड़ यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए हैं और कांवड़ भी उठाई। इस मौके गौरीघाट में पूजन के दौरान पगलानंद महाराज, समर्थ भैया जी सरकार ,रामू दादा, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ,विधायक लखन घनघोरिया, संयोजक शिव यादव ने किया।

कांवड़ यात्रा में हजारों कावडिंए शामिल हैं जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मटामर कैलाश धाम पहुंचेंगे। बता दें कि, यह संस्कार कांवड़ यात्रा बीते 13 सालों से हर साल लगातार चली आ रही है. जोकि हर साल सावन महीने के दूसरे सोमवार को निकाली जाती है.दरअसल, इस यात्रा में कावडि़ए कांवड़ में एक तरफ मां नर्मदा जल और दूसरी तरफ शिव स्वरूप देव वृक्ष को रखकर यात्रा करते है. 

साथ ही नर्मदा का और महादेव के सगुण स्वरुप देव वृक्ष का पूजन अर्चन कर ग्वारीघाट से 35 किलो मीटर पैदल चलकर कैलाशधाम मंदिर में पहुंचकर महादेव का मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया। यात्रा सानिध्य में निकाली गई। यात्रा में झांकियां, बैंड, घोड़े आदि शामिल रहे।

इन्होंने किया पूजन

कांवड़ यात्रा मार्ग रामपुर, गोरखपुर, तीन पत्ती, सराफा, घमापुर, गोकलपुर, रांझी, खमरिया तक लगभग 250 स्वागत मंच भक्तों द्वारा लगाए गए थे। जहां कांवडिय़ों का स्वागत कर फलों का वितरण किया गया। कई जगह पुष्प वर्षा कर कांवडिय़ों का स्वागत किया गया। यात्रा में विशेष रूप से झांकियां शामिल थीं, जो जनाकर्षण का केंद्र रहीं।

कांवडियों के साथ चले दिग्विजय ,महापौर

यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल कांवडियों का उत्साह बढ़ाने के लिए राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू कांवड़ यात्रा में शामिल थे। इस दौरान वह बम-बम भोले के जयकारे के साथ ही तिरंगा लहराते नजर आए। 

वहीं डा. जितेंद्र जामदार, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, पार्षद कमलेश अग्रवाल ने स्वागत मंच से स्वागत किया। बड़ा फुहारा में शरद अग्रवाल, मनीष जैन कल्लू, योगेंद्र दुबे, डा.सुधीर अग्रवाल, मुन्नू तिवारी, श्याम मनोहर पटेल, श्याम लाल झारिया, सत्य प्रकाश नामदेव, लेखराम आदि ने स्वागत किया।

टॅग्स :जबलपुरदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

स्वास्थ्यAyushman Bharat: जबलपुर-ग्वालियर के 2 अस्पताल पर गाज?, आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गलत पैकेज लगाए और धोखा देकर?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख