लाइव न्यूज़ :

MP Election Congress List: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, केंद्रीय मंत्री तोमर को चुनौती देंगे रवींद्र तोमर, तीन सीटों पर बदले प्रत्याशी, देखें 88 प्रत्याशियों की सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2023 16:08 IST

MP Election Congress List: उम्मीदवारों की दूसरी सूची में सबसे प्रमुख नाम रवींद्र सिंह तोमर का है जो दिमनी विधानसभा सीट पर केंद्रीय कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक कुल 229 विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा।मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।

MP Election Congress List:कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 88 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इनमें तीन सीटों पर बदले गए उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में सबसे प्रमुख नाम रवींद्र सिंह तोमर का है जो दिमनी विधानसभा सीट पर केंद्रीय कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देंगे।

कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, दतिया से अवधेश नायक के स्थान पर राजेंद्र भारती, पिछोर विधानसभा सीट पर शैलेंद्र सिंह के स्थान पर अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र से शेखर चौधरी के स्थान पर नर्मदा प्रसाद प्रजापति को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने निवास विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ चैन सिंह वर्कड़े और सीधी से भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद रीति पाठक के खिलाफ ज्ञान सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी अब तक कुल 229 विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

कांग्रेस के 144 उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत 69 विधायकों के नाम शामिल थे । टेलीविजन धारावाहिक में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रम मस्ताल को कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनके गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है, जहां से वह वर्तमान में विधायक हैं। राज्य की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023भोपालकांग्रेसKamal Nath
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख