Assembly Elections 2023: जज्बे को सलाम!, बत्तीस साल की गुरदीप बोल, सुन और देख नहीं सकतीं, जीवन में पहली बार मतदान करके नजीर पेश की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 17, 2023 02:43 PM2023-11-17T14:43:08+5:302023-11-17T14:44:53+5:30

Assembly Elections 2023: गुरदीप की छोटी बहन हरप्रीत कौर ने बताया,‘‘मेरी बहन ने अपनी जिंदगी में पहली बार मतदान किया। वोट देने के लिए वह पिछले कई दिन से उत्साहित थी।’’  

Assembly Elections 2023 indore 32 year old Gurdeep cannot speak, hear or see, set an example by voting for first time in her life mp chunav | Assembly Elections 2023: जज्बे को सलाम!, बत्तीस साल की गुरदीप बोल, सुन और देख नहीं सकतीं, जीवन में पहली बार मतदान करके नजीर पेश की

file photo

Highlightsमतदान केंद्र में अपनी बहन की वोट डालने में मदद की। परिवार ने मतदाता सूची में गुरदीप का नाम इस साल ही दर्ज कराया था। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आयोजित 10 वीं की परीक्षा स्वाध्यायी विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण की थी।

Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर के शहरी क्षेत्र में मतदान के पात्र कुल 15.55 लाख लोगों में गुरदीप कौर वासु सबसे अलग हैं। बत्तीस साल की गुरदीप बोल, सुन और देख नहीं सकतीं और उन्होंने शुक्रवार को अपने जीवन में पहली बार मतदान करके लोकतंत्र का उत्सव कहे जाने वाले चुनाव में भागीदारी की नजीर पेश की।

गुरदीप की छोटी बहन हरप्रीत कौर ने बताया,‘‘मेरी बहन ने अपनी जिंदगी में पहली बार मतदान किया। वोट देने के लिए वह पिछले कई दिन से उत्साहित थी।’’ हरप्रीत ने बताया कि प्रशासन की मंजूरी के आधार पर उन्होंने मतदान केंद्र में अपनी बहन की वोट डालने में मदद की।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने मतदाता सूची में गुरदीप का नाम इस साल ही दर्ज कराया था। गुरदीप इस साल मई में तब भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आयोजित 10 वीं की परीक्षा स्वाध्यायी विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण की थी।

अधिकारियों के मुताबिक यह मंडल के इतिहास का पहला मामला है, जब बोल, सुन और देख नहीं पाने वाले किसी उम्मीदवार ने हाईस्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा उत्तीर्ण की। अधिकारियों ने बताया कि गुरदीप की विशेष स्थिति को देखते हुए उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल के नियमों के मुताबिक परीक्षा के दौरान सांकेतिक भाषा का जानकार सहायक लेखक मुहैया कराया गया था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शुक्रवार को राज्य में सुबह मतदान शुरू होने के बाद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान किया। चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह और अपने दो बेटों के साथ सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट के गांव जैत में वोट डाला, जहां से वह भाजपा के उम्मीदवार हैं।

मतदान केंद्र पर जाने से पहले चौहान ने गांव के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। कमलनाथ, उनके बेटे और लोकसभा सांसद नकुल नाथ और बहू ने भी प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा जिले के सौसर विधानसभा क्षेत्र के शिकारपुर में अपना वोट डाला। कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

मतदान की शुरुआत में वोट डालने वालों में प्रमुख लोगों में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन भी शामिल हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। वह राघौगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य में सभी 230 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जिनमें एसटी के लिए 47 और एससी के लिए 35 आरक्षित सीटें शामिल हैं।

इस चुनाव में 2,280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक तीसरे लिंग के व्यक्ति सहित कुल 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने वोट डालने जाते समय बताया कि होशंगाबाद और डिंडोरी सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर महिलाओं को कतार में खड़ा देखा गया। शर्मा ने भाजपा सरकार की प्रमुख योजना लाडली बहना का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘लाडली बहना’’ राज्य भर में बड़ी संख्या में मतदान करने आ रही हैं।

Web Title: Assembly Elections 2023 indore 32 year old Gurdeep cannot speak, hear or see, set an example by voting for first time in her life mp chunav

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे