लाइव न्यूज़ :

Assembly Election Results 2023: मप्र सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, मोहन यादव, विश्वास सारंग, महेंद्र सिंह सिसोदिया और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव पीछे, जानें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2023 13:25 IST

Assembly Election Results 2023: सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर प्रतीत हो रही है लेकिन निवर्तमान सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनरोत्तम मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 2243 वोट से पीछे हैं।अरविंद भदौरिया कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे से 6170 वोट से पीछे हैं।दत्तीगांव कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत से 3195 वोट से पीछे हैं।

Assembly Election Results 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर प्रतीत हो रही है लेकिन निवर्तमान सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा (दतिया), अरविंद भदौरिया (अटेर), मोहन यादव (उज्जैन दक्षिण), विश्वास सारंग (नरेला), महेंद्र सिंह सिसोदिया (बमोरी) और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर) सहित कई मंत्री मतगणना में पीछे हैं। आंकडों के अनुसार नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 2243 वोट से पीछे हैं। अरविंद भदौरिया कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे से 6170 वोट से पीछे हैं।

दत्तीगांव कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत से 3195 वोट से पीछे हैं। मोहन यादव कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव से 2025 वोट से पीछे हैं। महेंद्र सिंह सिसोदिया कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि अग्रवाल से 16215 वोट से पीछे हैं। विश्वास सारंग कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला से 1049 वोट से पीछे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश की 230 सीट में से 165 सीट पर भाजपा आगे है, कांग्रेस 65 सीटों पर आगे है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023BJPशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख