लाइव न्यूज़ :

जोमैटो ने भारत में ऊबर ईट्स के कारोबार का किया अधिग्रहण, 35 करोड़ डॉलर में खरीदा कारोबार

By भाषा | Updated: January 21, 2020 14:17 IST

जोमैटो और स्विगी से कड़ी प्रतिस्पर्धा में ऊबर ईट्स को नुकसान का सामना करना पड़ रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देजोमैटो ने भारत में ऊबर ईट्स के कारोबार का किया अधिग्रहणऊबर ईट्स ने भारत में 2017 में परिचालन शुरू किया था।

जोमैटो ने मंगलवार को कहा कि उसने ऊबर ईट्स के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण किया है। यह सौदा पूरी तरह से शेयर पर आधारित है। सौदे के तहत, ऊबर को जोमैटो में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। जोमैटो ने बयान में कहा कि ऊबर ईट्स भारत में परिचालन बंद करेगी और रेस्तरां, आपूर्ति भागीदारों और ऊबर ईट्स के ग्राहकों को मंगलवार से जोमैटो प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है।

इंफो एडज (इंडिया) ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि लेनदेन पूरा होने पर उसकी जोमैटो में शेयर हिस्सेदारी घटकर 22.71 प्रतिशत रह जाएगी। इंफो एडज , जोमैटो में एक शेयरधारक है। जोमैटो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने कहा , " हमें भारत के 500 से ज्यादा शहरों में ऑनलाइन खाने की डिलिवरी करने वाला व्यवसाय बनाने पर गर्व है। यह अधिग्रहण इस श्रेणी में हमारी स्थिति को मजबूत करेगा।"

ऊबर ईट्स के 41 शहरों में 26,000 रेस्तरां हैं। उसने भारत में 2017 में परिचालन शुरू किया था। जोमैटो और ऊबर ईट्स के बीच महीनों से बातचीत जारी थी। जोमैटो और स्विगी से कड़ी प्रतिस्पर्धा में ऊबर ईट्स को नुकसान का सामना करना पड़ रहा था।

ऊबर के सीईओ दारा खोसरोशाही ने बयान में कहा , " ऊबर के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हम अपने यात्रा (कैब सेवा) कारोबार में निवेश करना जारी रखेंगे। हम जोमैटो की बेहतर पूंजी प्रबंधन के साथ तेजी से आगे बढ़ने की क्षमता से काफी प्रभावित हैं और आशा करते हैं कि वह सफलता हासिल करती रहे।"

टॅग्स :उबरनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ