लाइव न्यूज़ :

WCL Recruitment 2020: यहां निकली हैं कई पदों पर नौकरियां, लेकिन आवेदन करने की आज है आखिरी तारीख

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 19, 2020 11:57 IST

WCL Recruitment 2020: इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन  माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL - Western Coalfields Limited) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं।इसके लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

नई दिल्ली: बीटेक करने वाले छात्रों के लिए नौकरी करने का मौका है। दरअसल, कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL - Western Coalfields Limited) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं।

कुल पदों की संख्याः 303

पदों का विवरणः विभाग जिन पदों पर भर्तियां कर रहा हैं उनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 101 पद और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 202 पद शामिल हैं। 

शैक्षणिक योग्यताः ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए फुल टाइम बीई या बीटेक करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों पर फुल टाइम डिप्लोमा इन माइनिंग/माइन सर्वेइंग करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों का NATS पोर्टल पर एनरोल होना भी जरूरी है।

चयन प्रक्रियाः इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। सिर्फ आवेदन में जमा किए गए दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आवेदन की जरूरी तारीखः इन पदों पर 5 मई 2020 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है और आज 19 मई 2020 तक आवेदन किए जा सकते हैं।

सैलरीः  इन पदों के लिए चयनित हुए उम्मीदवारों को सबसे पहले 12 महीने की ट्रेनिंग मिलेगी। हर महीने ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ऐसे में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर चयनित हुए उम्मीदवारों को 9 हजार रुपए हर महीने और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों पर 8 हजार रुपए हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा। नियुक्ति सफल ट्रेनिंग के बाद मिलेगी। 

कैसे करें आवेदनः इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन  माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है। आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को इस लिंक पर क्लिक करना होगा। 

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ