लाइव न्यूज़ :

UPSC Results: कटारिया टॉपर और लड़कियों में सृष्टि देशमुख अव्वल, सिविल सेवा परीक्षा में 759 उम्मीदवारों का चयन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 6, 2019 08:14 IST

UPSC Results: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।

Open in App

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2018 के फाइनल रिजल्ट घोषित किए. आईआईटी बंबई से बीटेक की पढ़ाई करने वाले कनिष्क कटारिया टॉपर रहे हैं जबकि महिलाओं में सृष्टि जयंत देशमुख शीर्ष पर रहीं. हालांकि, सृष्टि ने ऑल इंडिया रैंक-5 हासिल की है. वह राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल से बीई (केमिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई कर रही हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर अक्षत जैन, तीसरे नंबर पर जुनैद अहमद, चौथे नंबर पर श्रवण कुमार रहे हैं.

सृष्टि के अलावा महाराष्ट्र के तृप्ती अंकुश धोडमिसे 16वें, वैभव सुनिल गोंदणे 25वें, मनिषा माणिकराव आव्हाले 33वें, हेमंत केशव पाटिल 39वें नंबर पर रहे हैं. टॉप 25 में 15 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं. इस बार कुल 759 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. इनमें जनरल कैटेगरी के 361, ओबीसी के 209, एससी के 128 और एसटी के 61 उम्मीदवार शामिल हैं.

यह परीक्षा देश में में नौकरशाही के सर्वोच्च पदों के लिए आयोजित की जाती है. इसके जरिये ही देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस), भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) और भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के लिए अफसर चुने जाते हैं.

टॉपर्स की लिस्ट

1. कनिष्क कटारिया2. अकशत जैन3. जुनैद अहमद4. श्रेयांश कुमत5. श्रृष्टी जयंत देशमख6. शुभंम गुप्ता7. करनाती वरुण रेड्डी8. वैशाली सिंह9. गुंजन द्विवेदी10. तनमय वशिष्ठ11. पूज्य प्रियदर्शनी12. नमरता जैन13. वरनीत नेगी14. अंकिता चौधरी15. अतिराग चप्लौत16. तृप्ति अंकुश17. राहुल शन्नप्पा सैनकानूर18. रिशिता गुप्ता19. हरप्रीत सिंह20. चित्रा मिश्रा

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ