कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी और 'डी' भर्ती परीक्षा 2018 के स्किल टेस्ट नतीजे जारी हो गए हैं। जिन परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर नतीजे देख सकते हैं। स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी और 'डी' (ग्रुप-सी) भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 15 अप्रैल 2019 को आयोजित की गई थी।
अप्रैल 2019 में हुई परीक्षा में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी में 9956 स्किल टेस्ट के लिए शार्टलिस्ट किए गए थे, जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए 12893 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। इसके बाद स्किल टेस्ट एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालयों में आयोजित हुए।
स्टेनोग्राफर ग्रेड में 4321 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें 2980 अंग्रेजी के और 1341 उम्मीदवार हिन्दी के लिए गए हैं। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड डी में 5343 उम्मीदवारों का चयन हुआ जिसमें 3647 अंग्रेजी के और 1696 उम्मीदवार हिन्दी से चुने गए।
कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट का लिंक
एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2018 से जुड़ा नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें