लाइव न्यूज़ :

यहां निकली हैं 10वीं और 12वीं पास के लिए बंपर भर्तियां,  लेकिन अप्लाई करने की तारीख बेहद नजदीक

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 25, 2018 15:16 IST

10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरियां निकली हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Open in App

अगर आप 10वीं और 12वीं पास हैं तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हालांकि, जिन पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं उन पर अप्लाई करने का बहुत कम समय बचा है इसलिए आज ही आवेदन कर सकते हैं ताकि किसी भी प्रकार की कोई समस्या सामने न आए। दरअसल, यह भर्तियां इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कई पदों पर निकाली हैं। इसके लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

कुल पदों की संख्याः इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप सी व डी कैडर की 3495 वैकेंसी निकली हैं। 

पदों का विवरणः  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रेड III के लिए 412 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए अभ्यार्थी ग्रेजुएशन व स्टेनोग्राफी में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा व डोएक द्वारा जारी सीसीसी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। 

जूनियर असिस्टेंट एंड पेड अप्रेंटाइसेस (क्लर्क ग्रेड): पदों की संख्या 1484 है। इसके लिए योग्यता डोएक द्वारा जारी सीसीसी सर्टिफिकेट के साथ 12वीं पास, कंप्यूटर पर 25/30 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी/इंग्लिश टाइपिंग होनी चाहिए।

ड्राइवर के पदः पदों की संख्या 40 है। इसके लिए योग्यता 10वीं पास व चार पहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस, तीन वर्ष का अनुभव भी होना अनिवार्य है।

ये पद भी शामिलः 8वीं पास के लिए हाईकोर्ट में चौकीदार/वाटरमैन/स्वीपर/माली/कुली/भिष्टी/लिफ्टमैन के पदों पर भर्ती निकली है। वहीं, 6वीं पास उम्मीदवारों के लिए स्वीपर-कम- फराश पदों पर भर्ती निकली है। 

आवेदन की अंतिम तारीखः इलाहाबाद हाईकोर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की अंतिम तारीख 26 दिसंबर 2018 है। यहां करें अप्लाईः इच्छुक उम्मीदवार इलाहाबाद की ऑफिशियल वेबसाइट  allahabadhighcourt.in पर जाकर आवेदन कर सक सकते हैं।

टॅग्स :सरकारी नौकरीइलाहाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ