लाइव न्यूज़ :

SSC ने 10वीं-12वीं पास के लिए निकाली बंपर नौकरियां, 2 फरवरी तक करें आवेदन

By स्वाति सिंह | Updated: December 20, 2018 17:28 IST

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू होगी और 2 फरवरी तक उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे। आवेदक अपना फॉर्म  2 फरवरी शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।

Open in App

सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए कर्मचारी चयन आयोग खुशखबरी लेकर आया है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए एसएससी ने विज्ञापन जारी कर दिया है। इन सभी पदों भर्तियां झारखंड एक्साइज कांस्टेबल कंपेटेटिव एग्जाम 2018 और स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल कंपेटेटिव एग्जाम के तहत होगा। उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं। 

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू होगी और 2 फरवरी तक उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे। आवेदक अपना फॉर्म  2 फरवरी शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यार्थी एसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर भर सकते हैं। 

वहीं, भर्ती में 518 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और इसके लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर जाकर संबंधिति जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इच्छुक आवेदक एक से अधिक क्षेत्रों में अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकता है।  खबरों के मुताबिक उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर  किया जाएगा। 

आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।आवेदन एसबीआई चालान, नेट बैंकिग या डेबिट,क्रेडित कार्ड के जरिए भी कर सकते है। एससी/ एसटी  को कोई आवेदन फिस नहीं देनी है।

उम्मीदवार की आयु 18से ज्यादा और 23 से कम नहीं होनी चाहिए। बता दें कि चुने गए उम्मीदवार की सैलरी 5200 रुपये से 20200 रुपये प्रति माह है।

टॅग्स :सरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतIndia Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट में बंपर भर्ती, 28,740 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें डिटेल्स

भारतकौशल विकास योजना से खिलवाड़ करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई 

भारतSSC Exam Schedule 2026: CGL से लेकर MTS तक..., एसएससी ने नए साल के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ