लाइव न्यूज़ :

इस बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के लिए निकलीं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 16, 2018 13:22 IST

बीओबी ने इन पदों पर भर्ती करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आठ जनवरी 2018 से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Open in App

बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बीओबी ने योग्य अभ्यर्थियों को असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका दिया है।

बीओबी ने इन पदों पर भर्ती करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आठ जनवरी 2018 से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों के लिए 28 जनवरी 2018 तक आवेदन किए जाएंगे। 

बैंक ने कुल 41 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यह सभी पद असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के हैं और पूरे भारत के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए।

वहीं अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यार्थी को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से बीटेक, बीई या स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यार्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और सैलरी बैंक ऑफ बड़ौदा के नियमानुसार ही दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थी बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती  2018 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bobcards.com पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और recruitment@bobcards.com से आवेदन कर सकतें हैं।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ