लाइव न्यूज़ :

Indian Oil Corporation Recruitment 2020: ग्रेजुएट्स के लिए निकली हैं बंपर नौकरियां, जानिए कैसे करें अप्लाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 10, 2020 10:18 IST

जहां एक ओर कोरोना वायरस पूरे देश में अपने पैर पसार चुका है तो वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ग्रेजुएट्स एक बड़ी राहत दी है। दरअसल IOCL ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं।ऑनलाइन माध्यम से योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ग्रेजुएट्स के लिए कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। मालूम हो, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने जिन पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं, उनके लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।  

आवेदन की अंतिम तिथि

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 06 मई, 2020 इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कॉर्पोरेशन ने इंजीनियर्स/अधिकारी और ग्रेजुएट अपरेंटिस इंजीनियर के पदों के लिए यह वैकेंसी निकाली है। 

योग्यता

इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का गेट (GATE 2020) क्लियर होना जरुरी है। साथ ही, उनके पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री का होना आवश्यक है। हालांकि, ज्यादा जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार यहां क्लिक कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों को पहले तो शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। फिर अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू में उपस्थित रहना होगा।

कैसे करें आवेदन?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारी वेबसाइट पर जाकर, वहां मौजूद जॉब सेक्शन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही भर्तियों का कॉलम नजर आएगा। वैकेंसी से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :नौकरीसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ