लाइव न्यूज़ :

सरकारी नौकरी खोजने वाले भूलकर भी न करें ये गलतियां 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 21:09 IST

अगर आप सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी और जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं तो आपको कुछ ऐसी बातों पर ध्यान रखना चाहिए, जिससे नौकरी आसानी से मिल सके।

Open in App

अगर आप सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी और जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं तो आपको कुछ ऐसी बातों पर ध्यान रखना चाहिए, जिससे नौकरी आसानी से मिल सके। कई बार भर्ती प्रकिया के दौरान छोटी-छोटी लापरवाही की वजह से सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा नहीं हो पाता। ऐसी ही कुछ गलतियों से बचने के लिए हम आपको बताने जा रहे ये प्वाइंट।

जल्दी करें आवेदन जॉब खोजते समय कोई हड़बड़ी न करें और बिना लापरवाही के ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया खुलते ही आवेदन करें। अंतिम समय का इंतजार बिल्कुल न करें। आवेदन की अंतिम तारीख के समय हो सकता है कि सर्वर इश्यू या हेवी ट्राफिक हो, जिससे आपको आवेदन करने में समस्या आए। साथ ही अपने सभी दस्तावेजों को अपने पास रख लें। इसके अलावा उनकी स्कैन कॉपी सेव कर जरूर रखें।  

विश्वसनीय सोर्स का रखें ध्यानजब भी आपको जॉब के बारे में कोई नोटिफिकेशन मिले तो ध्यान से देखें कि वह सोर्स पूरी तरह भरोसेमंद है या नहीं। वहीं योग्यता, सिलेबस, चयन प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी सही सही से देख लें। इसके अलावा आपको आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित तौर पर जाकर अपडेट जानकारी प्राप्त करने की आदत डालनी चाहिए, जहां के लिए आवेदन किया हो। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन ही देखेंकई बार उम्मीदवार किसी जॉब पोर्टल से सूचना मिलते ही आवेदन कर देते हैं, जबकि आधिकारिक अधिसूचना नहीं देखते हैं। इसलिए जरूरी है कि नौकरी के लिए अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए। इससे आपको वैकेंसी से संबंधित विस्तृत जानकारी मिल जाएगी। 

नौकरी पाने के लिए न अपनाएं शॉर्टकटहमेशा ध्यान रखें कि सरकारी नौकरी शॉर्टकट से नहीं मिल सकती। पिछले दरवाजे से जॉब दिलाने वाली किसी भी धोखेबाज एजेंसी या व्यक्ति के झांसे में न आएं। आधिकारिक वेबसाइटों पर ये चेतावनी भी लिखी होती है। 

टॅग्स :सरकारी नौकरीनौकरीजॉब इंटरव्यू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ